डेब्यू फिल्म के बाद झेलनी पड़ी थी पिता की नाराजगी, अब बॉलीवुड में धमाल मचा रहे Neil Nitin Mukesh

By Prabhasakshi News Desk | Jan 15, 2025

बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेता नील नितिन मुकेश आज अपना 43 वां जन्मदिन मना रहे हैं। सिंगर नितिन मुकेश के घर नील नितिन का जन्म 15 जनवरी 1982 को मुंबई में घर हुआ। इसके अलावा वे दिवंगत गायक मुकेश के पोते हैं। बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय नील नितिन मुकेश ने अपने पिता और दादा का नाम अपने नाम में उपनाम के रूप में लगाया। उन्होंने न्यूयॉर्क, 7 खून माफ, वजीर, 3जी, प्लेयर्स, डेविड, गोलमाल अगेन, प्रेम रतन धन पायो जैसी तमाम बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। जब नितिन की डेब्यू फिल्म आई तो उन्हें अपने पिता की खूब नाराजगी झेलनी पड़ी।

ग्रीनलान हाईस्कूल मुंबई से नील नितिन मुकेश ने अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की है। वह कॉमर्स से ग्रेजुएट हैं। उनका पूरा परिवार संगीत से ताल्लुक रखता है। हालांकि, उसके बाद भी उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर चुना। उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि संगीत मेरा शौक है, लेकिन एक्टिंग मेरा पैशन है। एक अच्छा अभिनेता बनने के लिए नील ने नमित कपूर के एक्टिंग स्कूल से अभिनय में चार महीने प्रशिक्षण भी प्राप्त किया हैं। नील नितिन मुकेश ने बॉलीवुड के मंझे हुए अभिनेता अनुपम खेर से भी एक्टिंग के गुर सीखे हैं।

नील नीतिन का फिल्मी सफर

उन्होंने अपने फ़िल्मी सफर की शुरुआत वर्ष 2007 बतौर अभिनेता श्री राम राघवन की फिल्म एक्शन-थ्रिलर फिल्म जॉनी गद्दार से की थी। इस फिल्म में उनके अभिनय को आलोचकों द्वारा काफी सराहा गया था। साथ ही उन्हें इस फिल्म के फिल्मफेयर अवार्ड्स के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के लिए नामांकित भी हुए थे। साल 2009 में वह फिल्म आ देखे जरा में नजर आये। बिपाशा बासु ने इस फिल्म में उनके अपोजिट नजर आयीं थी। फिल्म ने बॉक्स-ऑफिस पर औसत व्यापार किया था। 

जॉनी गद्दार फिल्म के लिए नील को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।  इस फिल्म के बाद वह निर्देशक कबीर खान की फिल्म न्यूयॉर्क में नजर आये।  इस फिल्म में उनके अलावा कैटरीना कैफ और जॉन अब्राहम भी दिखाई दिए थे।  इस फिल्म की पृष्ठकथा आतंकवादी गतिविधियों पर आधारित थी।  इस फिल्म में नील सहायक अभिनेता के तौर पर नजर आये थे, जिसे दर्शकों और आलोचकों द्वारा बेहद सराहा गया था। इस फिल्म के लिए नील को उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के तौर फिल्मफेयर अवार्ड्स में नामांकन मिला था।  

इसी साल मधुर भंडारकर निर्देशित फिल्म जेल में नील नजर आये। इस फिल्म में वह न्यूड नजर आये थे।  जो काफी विवादित भी रहा था।  हालांकि यह फिल्म बॉक्स-ऑफिस पर बुरी तरह असफल साबित हुई थी, लेकिन नील को आलोचकों द्वारा उनकी बेहतरीन भूमिका के लिए काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी। साल 2010 में वह फिल्म लफंगे परिंदे और तेरा क्या होगा जॉनी में नजर आये थे।  दोनों ही फ़िल्में बॉक्स-ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी। 

नील नितिन ने 'जॉनी गद्दार' में नेगेटिव रोल अदा किया था। यह बात जब नील के पिता को पता चली कि उनके बेटे ने पहली ही फिल्म में निगेटिव रोल किया है तो वह काफी नाराज हुए। खबरों के अनुसार, नितिन मुकेश इस कदर नाराज रहे कि उन्होंने नील से छह महीने तक बात नहीं की थी। उनका मानना था कि उनके परिवार का इतना नाम है और ऐसे किरदार करके उनका बेटा ये नाम खराब कर रहा है।

नील नीतिन के नाम की कहानी

नील के नाम की कहानी भी काफी दिलचस्प है। बता दें कि नील का नाम दिवंगत गायिका लता मंगेशकर ने रखा था। खबरों की मानें तो लता ने उनका नाम मशहूर अमेरिकन एस्ट्रनॉट नील आर्मस्ट्रॉन्ग के नाम से नील रखा था। एक्टिंग से अलग नील स्टेट लेवल खिलाड़ी रह चुके हैं। वह बचपन से ही बास्केटबॉल, टेनिस और वॉलीबॉल खेल रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक नील जब 16 वर्ष के थे तभी उन्होंने जिम जॉइन कर लिया था। पर्सनल लाइफ की बात करें तो नील नितिन मुकेश ने 2017 में रुक्मिणी सहाय से शादी की। कपल के एक बेटी है।

प्रमुख खबरें

Karnataka Cabinet ने तुलु को दी दूसरी अतिरिक्त प्रशासनिक भाषा के रूप में मान्यता

Ajit Agarkar का कार्यकाल खत्म, BCCI Chief Selector पद के लिए Parthiv Patel चर्चा में

लद्दाख में Sea Buckthorn का खरीद मूल्य हुआ 300 रुपये प्रति किलो, उपराज्यपाल ने की घोषणा

Odisha के 20 जिलों में भारी बारिश का IMD Yellow Alert जारी