अमेरिकी राष्ट्रपति को सुनाई थी खरी-खोटी, अब दुनियाभर में हो रही है चर्चा, ट्रंप ने भी हो गए नाराज

By अभिनय आकाश | Jan 23, 2025

वाशिंगटन की बिशप, मैरिएन एडगर बुडे की इन दिनों अमेरिका में काफी चर्चा हो रही है। महिला बिशप मरियन एडगर बडी ने उनसे गे और अल्पसंख्यकों के अधिकारों की सुरक्षा की मांग की थी। डोनाल्ड ट्रंप की 'इनॉगरल प्रेयर सर्विस' के दौरान राष्ट्रपति से उन लोगों पर दया करने अपील की थी। हमारे भगवान के नाम पर, मैं आपसे (ट्रंप) हमारे देश के उन लोगों पर दया करने के लिए कहती हूं जो अब डरे हुए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प नेअपने राष्ट्रपति पद के इनोग्रेशन डे के दौरान की गई टिप्पणियों के लिए वाशिंगटन बिशप मैरिएन एडगर बुडे से खासे नाराज नजर आए और उन्होंने उन्हें जनता से माफी मांगनी की बात तक कह डाली।  

इसे भी पढ़ें: टैक्स, टैरिफ और बैन, धमकी और दोस्ती वाला ट्रंप का रवैया क्या रूस-चीन-ईरान को अमेरिका के करीब ला पाएगा?

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह को टेलीविजन पर अनुमानित 2.46 करोड़ दर्शकों ने देखा। अमेरिका में राष्ट्रपति का कार्यकाल चार वर्ष का होता है और ट्रंप ने राष्ट्रपति के रूप में दूसरी बार कार्यभार संभाला है। नीलसन कंपनी ने कहा कि दर्शकों की ये संख्या पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के 2021 के शपथ ग्रहण समारोह के दर्शकों से कम थी। बाइडन के शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम को 3.38 करोड़ लोगों ने देखा था वहीं 2017 में ट्रंप के पिछले कार्यकाल के शपथ ग्रहण समारोह को 3.6 करोड दर्शकों ने देखा था। पिछले 50 वर्षों में शपथ ग्रहण समारोह के दर्शकों की संख्या में काफी कमी आई है। 1981 में जब रोनाल्ड रीगन ने पदभार संभाला था तब यह संख्या 4.18 करोड़ थी और 2004 में जॉर्ज डब्ल्यू बुश के दूसरे कार्यकाल के दौरान शपथ ग्रहण समारोह को 1.55 करोड़ लोगों ने देखा था। 

प्रमुख खबरें

Donald Trump से मिले तिब्बती संगठन, Xi Jinping के सामने Panchen Lama की रिहाई उठाने की मांग

Houthis से सीधे भिड़ने से पीछे हट गये America, Israel और Pakistan, मगर China ने हिम्मत दिखाते हुए संभाला मोर्चा

Nainital के Kainchi Dham के पास जरूर देखें Bhowali, नगरी गांव और श्यामखेत टी गार्डन

Semiconductor क्षेत्र में 14 अरब डॉलर निवेश करेगी Tata Electronics, धोलेरा और जागीरोड में काम तेज