पाकिस्तान में आतंकी हाफिज सईद के घर के पास हुआ ब्लास्ट, 2 की मौत, 17 जख्मी

By अनुराग गुप्ता | Jun 23, 2021

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के लाहौर में आंतकवादी हफीज सईद के घर के पास में धमाका हुआ है। इस धमाके में 17 लोगों के जख्मी होने की खबर है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाहौर के जौहर टाउन इलाके में धमाका हुआ है और इस हमले में दो लोगों की मौत हुई है। जबकि 17 जख्मी बताए जा रहे हैं।

इस बम धमाके की वजह से आसपास के घरों और इमारतों के शीशे टूट गए और एक इमारत बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। 

इसे भी पढ़ें: चीन में गैस पाइप विस्फोट में 11 लोगों की मौत, 37 घायल 

शुरुआती जानकारी में पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से पता चला था कि लाहौर के जौहर टाउन इलाके में धमाका हुआ। जिसमें 4 लोगों के जख्मी होने की जानकारी है। हालांकि आंकड़ा बढ़ सकता है। जख्मियों को उपचार के लिए जिन्ना अस्पताल ले जाया गया है।

प्रमुख खबरें

Elvish Yadav In Trouble Again | एल्विश यादव फिर मुश्किल में फंसे, ईडी ने उनके खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया

Kolkata के पास कपड़ा फैक्टरी में लगी आग, दमकल की गाड़ियों मौके पर पहुंची

Punjab में कमल खिलने की कोई संभावना नहीं है: CM Bhagwant Mann

Supreme Court ने मप्र सरकार को फटकार लगाई, महिला को 60 दिन के अंदर नियुक्त करने को कहा