पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने के आरोप में हाफिज सईद का निकट संबंधी गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 15, 2019

लाहौर। मुंबई आतंकी हमले के सरगना एवं प्रतिबंधित जमात-उद-दावा नेता हाफिज सईद के निकट संबंधी को घृणा भरे बयान और पाकिस्तान सरकार की आलोचना करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें: हाफिज सईद को हाफिज जी कहने पर BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने दी सफाई

जियो न्यूज ने गृह मंत्रालय के सूत्रों के हवाले से बताया कि जमात की राजनीतिक और अंतरराष्ट्रीय मामले देखने वाली शाखा के प्रमुख और इसकी चैरिटी संस्था फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) के प्रमारी अब्दुल रहमान मक्की को इस प्रतिबंधित संगठन के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के तहत गिरफ्तार किया गया।

इसे भी पढ़ें: पाकिस्तान ने जमात-उद-दावा, FIF की संपत्ति और मदरसों को अपने कब्जे में लिया

पंजाब पुलिस ने कहा कि मक्की को कानून व्यवस्था अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। पाकिस्तान सरकार जमात की तरह एफआईएफ पर मार्च महीने में प्रतिबंध लगा चुका है। जमात के बारे में कहा जाता है कि यह लश्करे-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है। यह संगठन मुंबई हमले का जिम्मेदार है जिसमें 166 लोगों की मौत हो गई थीं। 

 

 

प्रमुख खबरें

KKR vs DC IPL 2024: सॉल्ट और चक्रवर्ती के तूफान में उड़ी दिल्ली, कोलकाता की शानदार जीत

कनाडा और उड़ानों, वायु मार्गों को जोड़ने के लिए भारत के साथ काम कर रहा : PM Trudeau

भीषण गर्मी के बीच Jharkhand सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Ola Mobility के CEO हेमंत बख्शी का इस्तीफा, 10-15 प्रतिशत कर्मचारियों की हो सकती छंटनी