By अभिनय आकाश | May 06, 2025
पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से जवाबी कार्रवाई की आशंकाओं के बीच, लश्कर-ए-तैयबा और जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद के बेटे तल्हा सईद ने अपने पिता की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। हाफिज सईद के बेटे का कबूलनामा सामने आया है। इस कबूलनामे में उसने कहा कि मेरे वालिद पाकिस्तान में पूरी तरह से महफूज हैं। तल्हा सईद ने कहा कि मोदी मेरे वालिद को मारना चाहते हैं। ल्हा सईद, जो खुद एक घोषित आतंकवादी है और वर्तमान में भारत की 57 सर्वाधिक वांछित आतंकवादियों की सूची में 32वें स्थान पर है, पाकिस्तान में एक सभा को संबोधित करते हुए अपने पिता की सुरक्षा के बारे में अपनी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि हम जानते हैं मोदी कि तुम मेरे वालिद को निशाना बनाना चाहते हो। तुमने ये कोशिश की थी कि हाफिज सईद भी, वो पाकिस्तान के शहरों से निकलकर पूरी दुनिया में दहशतगर्दी का आलाप चलाया, प्रोपगैंडा किया। लेकिन वो अल्लाह के करम से आज भी पाकिस्तान में महफूज हैं।
पाकिस्तान सरकार ने हाफ़िज़ सईद की सुरक्षा के लिए स्पेशल सर्विस ग्रुप के भूतपूर्व कमांडो को नियुक्त किया है और लाहौर के मोहल्ला जोहर में स्थित उसके आवास पर अतिरिक्त लोगों को तैनात किया है। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार सईद को जानबूझकर घनी आबादी वाले इलाके में रखा गया है, जहाँ आम पाकिस्तानी नागरिकों के घरों के अलावा एक मस्जिद और मदरसा भी है।
आधिकारिक तौर पर सईद कई आतंकी वित्तपोषण मामलों में 46 साल की जेल की सज़ा काट रहा है। 77 वर्षीय हाफिज सईद अमेरिका और भारत दोनों को 2008 के घातक मुंबई हमलों के अलावा पहलगाम हत्याकांड के लिए वांछित है। तलहा सईद का वीडियो ऐसे समय में सामने आया है जब पाकिस्तान हालिया आतंकी हमले के बाद भारत की ओर से संभावित जवाबी कार्रवाई को लेकर चिंता में है।
Stay updated with International News in Hindi on Prabhasakshi