इंग्लैंड दौरे के लिए पाकिस्तान टीम की हुई घोषणा, सरफराज अहमद की हुई वापसी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 12, 2020

लाहौर। युवा हैदर अली को अपनी शानदार फार्म का फायदा मिला और उन्हें अगस्त-सितंबर में इंग्लैंड के जैविक रूप से सुरक्षित माहौल में होने वाले दौरे के लिये पाकिस्तानी टीम में पहली बार शामिल किया गया। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शुक्रवार को तीन टेस्ट और इतने ही टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिये 29 खिलाड़ियों की टीम की घोषणा की है, इसमें सबसे हैरानी भरा चयन पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को भी शामिल करना है जो पाकिस्तान के लिये अंतिम बार अक्टूबर 2019 मेंखेले थे जबकि तेज गेंदबाज सोहेल खान ने चार साल बाद राष्ट्रीय टीम में वापसी की है जो दिसंबर 2017 में टीम के अंतिम मैच खेले थे।

प्रमुख खबरें

HDFC Bank के नए CEO अनूप बागची को पहले साल 43 करोड़ रुपये का पैकेज मिलेगा

Allahabad High Court ने दुष्कर्म और अपहरण मामले में 38 साल बाद व्यक्ति को किया बरी

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR