हनुमान जी की जय...अरविंद केजरीवाल की जमानत पर पत्नी सुनीता ने किया कुछ इस अंदाज में रिएक्ट

By अभिनय आकाश | May 10, 2024

शराब नीति घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जमानत दिए जाने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने अपनी पहली प्रतिक्रिया में शुक्रवार को कहा कि यह लोकतंत्र की जीत है और लोगों के आशीर्वाद का नतीजा है। शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए उन्हें उत्पाद नीति मामले में एक जून तक अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि आप सुप्रीमो को दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा। , जिसमें न्यायमूर्ति दीपांकर दत्ता भी शामिल हैं, ने कहा कि निर्णय के कारणों वाला एक विस्तृत आदेश शाम को अपलोड किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: इन शर्तों पर केजरीवाल को मिली है अंतरिम जमानत, आज ही आ सकते हैं तिहाड़ जेल से बाहर

हलफनामे में कहा गया है कि किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है, भले ही केजरीवाल चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवार नहीं हैं। इसमें यह भी कहा गया है कि अगर कोई चुनाव लड़ रहा उम्मीदवार हिरासत में है तो उसे अपने प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी जाती है।

प्रमुख खबरें

26 सितंबर की रात क्यों खास होगा चांद? Harvest Moon से जुड़ी ये बातें जानिए

Arunachal Pradesh में सिक्किमी Rapper UNB पर हमले में एक आरोपी गिरफ्तार, 12 अन्य की पहचान

Kanpur Pharma Businessman Murder | 6 लाख की सुपारी, 258 कॉल्स और 20 लाख का कर्ज! कानपुर के फार्मा कारोबारी हत्याकांड का सनसनीखेज सच आया सामने

पति की गर्लफ्रेंड रिश्तेदार नहीं, Karnataka HC ने रद्द किया BNS के तहत दर्ज क्रूरता का केस