Hair Oiling Tips: बालों में तेल लगाते समय नहीं करनी चाहिए ये छोटी-छोटी गलतियां

By मिताली जैन | Jul 29, 2024

जब भी बालों की केयर की बात होती है तो उसमें ऑयलिंग को सबसे पहले शामिल किया जाता है। बालों में तेल लगाकर मसाज करने से स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन इंप्रूव होता है और इससे हेयर ग्रोथ में मदद मिलती है। साथ ही साथ, इससे हेयर फॉल से लेकर अन्य कई तरह की समस्याओं से भी निजात मिलती है। हालांकि, हर किसी को हेयर ऑयलिंग से ये लाभ नहीं मिलते हैं। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि बालों में तेल लगाते समय वे कुछ छोटी-छोटी गलतियां कर बैठते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें अक्सर लोग बालों में तेल लगाते हुए कर बैठते हैं-

बहुत ज़्यादा तेल का इस्तेमाल करना

कई बार लोग सोचते हैं कि अगर वे बहुत अधिक तेल का इस्तेमाल करेंगे तो इससे उन्हें कम समय में बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होता है। बहुत ज़्यादा तेल लगाने से आपके बाल चिपचिपे हो सकते हैं और फिर उन्हें धोना मुश्किल हो सकता है। आप हमेशा अपनी बालों की लेंथ को ध्यान में रखते हुए ही तेल की मात्रा लें।

इसे भी पढ़ें: How To Get Fair Skin: गोरी रंगत के लिए फेस पर अप्लाई करें टमाटर आइस क्यूब, जानें बनाने का तरीका

हर दिन तेल लगाना

यह सच है कि बालों के लिए तेल बहुत अधिक फायदेमंद साबित होता है। लेकिन किसी भी चीज की अति क्षति का कारण बनती है। ऐसा ही कुछ ऑयलिंग के साथ भी है। जब आप अपने बालों पर हर दिन तेल लगाना शुरू करते हैं तो इससे स्कैल्प पर तेल जम सकता है, जिससे पोर्स क्लॉग हो सकते हैं। जिसकी वजह से आपको रूसी या स्कैल्प से जुड़ी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए, आप सप्ताह में दो या तीन बार से अधिक ऑयलिंग ना करें।

गंदे बालों पर तेल लगाना

यह ऑयलिंग करते हुए की जाने वाली एक कॉमन मिसटेक है। अमूमन यह देखने में आता है कि लोग गंदे बालों पर ही तेल लगा लेते हैं। जिससे तेल बेहतर तरीके स अब्जॉर्ब नहीं हो पाता है। इसलिए, हमेशा बालों को साफ़ करने के बाद ही तेल लगाएं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

West Asia में बढ़े तनाव का असर, Oil Price कंट्रोल करने के लिए 41 करोड़ बैरल तेल बाजार में आएगा

Middle East संकट का हवाई यात्रा पर बड़ा असर, Air India की Dubai की कई उड़ानें कैंसिल, यात्री परेशान

Oil Companies का घाटा अब रिफाइनरियों के सिर, Crude Oil महंगा होने पर पेमेंट घटाने की तैयारी

Tata Group के Air India में बड़ा खुलासा, Staff Travel Policy में धांधली कर नपे 4000 कर्मचारी