एचएएल ने जल्द वायुसेना को तेजस की आपूर्ति करने का आश्वासन दिया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 12, 2025

हल्के लड़ाकू विमान तेजस के निर्माता हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने मंगलवार को आश्वासन दिया कि वह जल्द भारतीय वायुसेना को विमान की आपूर्ति शुरू कर देगा और तकनीकी दिक्कतें दूर हो गई हैं।

उन्होंने एयरो इंडिया 2025 कार्यक्रम में संवाददाताओं से कहा, “कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जिन्हें सुलझा लिया गया है। वायुसेना प्रमुख की चिंता जायज है।” सुनील के अनुसार, विभिन्न स्तरों पर बैठकें हो चुकी हैं और केंद्रीय सार्वजनिक उपक्रम एचएएल जल्द विमान की आपूर्ति करेगा।

सुनील की यह प्रतिक्रिया वायुसेना प्रमुख एयर मार्शल एपी सिंह द्वारा एक कथित वीडियो में भारतीय वायुसेना को तेजस की आपूर्ति में देरी पर चिंता जताने की खबरों के बीच आई है।

प्रमुख खबरें

Human Trafficking पर Supreme Court का ऑपरेशन क्लीन, राज्यों को 4 हफ्ते में AHTU बनाने का आदेश

IPL 2026: अर्श से फर्श पर Punjab Kings, लगातार 6 हार के बाद Lucknow के खिलाफ Playoff की आखिरी उम्मीद

Barcelona के कोच Hansi Flick का बड़ा बयान, Pep Guardiola हैं दुनिया के बेस्ट कोच

खत्म हुआ इंतजार! Cristiano Ronaldo के दम पर Al Nassr बना Saudi League Champion, दागे दो गोल