मिल्कीपुर उपचुनाव के टिकट लिये बीजेपी के आधा दर्जन प्रत्याशी रेस में

By अजय कुमार | Nov 29, 2024

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर हुए विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे आने के बाद अब राजनैतिक पंडितों की नजर अयोध्या की  मिल्कीपुर सीट पर लगी हुई है। हालांकि अभी तक चुनाव की तारीख घोषित नहीं की गई है लेकिन समाजवादी पार्टी ने यहां से अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है। समाजवादी पार्टी ने सांसद अवधेश प्रसाद के पुत्र अजीत प्रसाद को उम्मीदवार बनाया है।

इसे भी पढ़ें: एटा के घुंघरू व्यापारी से डिजिटल अरेस्ट करके 23 लाख की ठगी

बता दें प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही के साथ ही खेल मंत्री गिरीश यादव, खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री सतीश शर्मा व राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह को मिल्कीपुर उप चुनाव की जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि दो से तीन दिनों में अन्य मंत्री भी मिल्कीपुर में डेरा डालेंगे। मिल्कीपुर उप चुनाव में भाजपा से आधा दर्जन से ज्यादा नेता टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। मिल्कीपुर से विधायक रहे गोरखनाथ बाबा स्वाभाविक दावेदार हैं। जिला महामंत्री राधेश्याम त्यागी भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं। वह संगठन में अनेक पदों पर रह चुके हैं।उनके साथ ही परिवहन विभाग के उप आयुक्त सुरेंद्र कुमार रावत, पूर्व विधायक रामू प्रियदर्शी, चंद्रभानु पासवान, विनय रावत, चंद्रकेतु, ब्रजेश कुमार पासवान भी टिकट की दावेदारी कर रहे हैं।

बता दे मिल्कीपुर विधान सभा के लिये उपचुनाव इसलिये नहीं हो पाये थे क्योंकि हाई कोर्ट में इसको लेकर विवाद चल रहा था,लेकिन अब विवाद समाप्त हो गया है। मिल्कीपुर उप चुनाव का रास्ता साफ होने के बाद  भारतीय जनता पार्टी व समाजवादी पार्टी में सियासी आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। कोर्ट ने पूर्व विधायक गोरखनाथ बाबा की तरफ से याचिका वापस लेने के प्रार्थना पत्र पर आपत्ति न होने से उसे स्वीकार कर खारिज कर दिया। दरअसल, 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के टिकट पर अवधेश प्रसाद मिल्कीपुर से विधायक निर्वाचित हुए थे। भाजपा उम्मीदवार गोरखनाथ बाबा ने उनके निर्वाचन को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। उस याचिका के विचाराधीन होने से निर्वाचन आयोग ने प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के उप चुनावों के साथ मिल्कीपुर का कार्यक्रम घोषित नहीं किया था।

प्रमुख खबरें

Pakistan: PTI के प्रदर्शन से पहले Imran Khan की दो और बहनें हिरासत में, कोट लखपत जेल भेजी गईं

Sangrur में व्यक्ति के आत्महत्या प्रयास के बाद Punjab में मादक पदार्थों पर सियासी तकरार

Maharashtra: युवाओं को विदेश में नौकरी दिलाने के लिए CM Devendra Fadnavis ने शुरू की नई नीति

Starbucks चेन्नई में खोलेगी Global Capability Center, 800 लोगों को मिलेगा रोजगार