कोहली और अग्रवाल के अर्धशतक, भारत के पांच विकेट पर 264 रन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 31, 2019

किंग्स्टन। कप्तान विराट कोहली की 76 रन और सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल की अर्धशतकीय पारी से भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे विश्व चैम्पियनशिप टेस्ट के पहले दिन स्टंप तक पांच विकेट पर 264 रन बनाये।  सबीना पार्क की पिच पर बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद भारत ने शुरूआती सत्र में 46 रन पर दो विकेट गंवा दिये थे लेकिन कोहली और अग्रवाल (55) ने सतर्क होकर खेलते हुए पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिये 69 रन की भागीदारी निभायी। 

इसे भी पढ़ें: आगामी सत्र के लिए BCCI ने 17 नए अंपायरों को किया शामिल

अपना विकेट आसानी से देने की प्रवृति के बावजूद पंत ने 64 गेंद के दौरान संयमित बल्लेबाजी और वह दो चौके व एक छक्का लगाकर क्रीज पर डटे हैं। वहीं विहारी 80 गेंद में आठ चौके लगाकर नाबाद हैं।  कोहली अपनी पारी के दौरान 55 रन पर भाग्यशाली रहे क्योंकि रिप्ले में लग रहा था कि वह केमार रोच (47 रन देकर एक विकेट) की गेंद पर 62वें ओवर में आउट हो सकते थे लेकिन तब तक वेस्टइंडीज ने अपने कोटे के दो रिव्यू समाप्त कर दिये थे।  वेस्टइंडीज के लिये कप्तान जेसन होल्डर ने 39 रन देकर तीन विकेट हासिल किये।  भारत ने लंच तक लोकेश राहुल (13) और चेतेश्वर पुजारा (छह) के विकेट गंवा दिये थे। इसके बाद टीम ने दूसरे सत्र में अग्रवाल का विकेट खोया। 

प्रमुख खबरें

Election Commission भेदभाव तो करता है! आम लोगों और VIP Voters के साथ आखिर अलग अलग सलूक क्यों होते हैं?

Gyanesh Kumar से तीखे सवाल क्यों पूछने लगे Modi के हनुमान Chirag Paswan? क्या NDA में भी बढ़ रहे हैं मतभेद?

29 नवंबर को दुनिया देखेगी RSS की ताकत, Centenary Year के तहत सालभर चले अभियान का Delhi में बड़े आयोजन के साथ होगा समापन

घर पर Face Cleanup कैसे करें? Steamer से 5 आसान स्टेप्स में पाएं Parlour जैसा Glow