Hamas ने नए फलस्तीनी निकाय के कार्यभार संभालने के बाद गाजा सरकार भंग करने की घोषणा की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 12, 2026

हमास ने कहा है कि वह अमेरिका की मध्यस्थता में तय हुई शांति योजना के तहत फलस्तीनी निकाय के कार्यभार संभालने के बाद गाजा में अपनी मौजूदा सरकार भंग कर देगा। हालांकि समूह ने रविवार को इसकी घोषणा करते हुए यह नहीं बताया कि ऐसा कब होगा।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नेतृत्व वाला अंतरराष्ट्रीय निकाय “बोर्ड ऑफ पीस” पिछले साल 10 अक्टूबर को हुए संघर्ष विराम के तहत सरकार गठन और दूसरे पहलुओं की देखरेख करेगा, जिसमें हमास को हथियार मुक्त बनाना और अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा बल की तैनाती शामिल है।

बोर्ड के सदस्यों के नाम अभी घोषित नहीं किए गए हैं। मिस्र के एक अधिकारी ने नाम सार्वजनिक नहीं करने की शर्त पर कहा कि हमास शांति योजना के दूसरे चरण के तहत मिस्र, कतर और तुर्किये के अधिकारियों के साथ बातचीत के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेज रहा है।

हमास के प्रवक्ता हाजेम कासेम ने रविवार को सोशल मीडिया मंच टेलीग्राम पर पोस्ट करके शांति समिति के गठन की प्रक्रिया तेज करने का आह्वान किया। मिस्र के अधिकारी ने कहा कि समिति के गठन को अंतिम रूप देने के लिए हमास इस सप्ताह अन्य फलस्तीनी गुटों से मुलाकात करेगा। अधिकारी के अनुसार, हमास के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व शीर्ष वार्ताकार खलील अल-हय्या करेंगे।

प्रमुख खबरें

BJYM ने शुरू किया देशव्यापी युवा संपर्क अभियान, 30 नवंबर तक चलेगा कार्यक्रम

PM Modi पर Mallikarjun Kharge के बयान के विरोध में BJP का देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

गैंगस्टर Himanshu Bhau अमेरिका में हिरासत में, प्रत्यर्पण की तैयारी में जुटी Haryana Police

रीवा में प्रस्तावित परमाणु बिजलीघर का विरोध, Umang Singhar ने दिया ग्रामीणों को समर्थन