Gaza Crisis: नए युद्धविराम प्रस्तावों को स्टडी कर रहा हमास, इजरायल को किया साफ, युद्ध समाप्त करने पर ही होगी कोई बात

By अभिनय आकाश | Jul 04, 2025

फिलिस्तीनी समूह हमास का कहना है कि वह गाजा में अस्थायी युद्ध विराम के लिए नए प्रस्तावों का अध्ययन कर रहा है, लेकिन उसने जोर देकर कहा कि वह ऐसा समझौता चाहता है जो इजरायल के युद्ध को समाप्त कर दे। हमास ने एक बयान में कहा कि उसे मध्यस्थों से प्रस्ताव मिले हैं और वह वार्ता की मेज पर लौटने और युद्ध विराम समझौते पर पहुंचने के लिए अंतराल को पाटने के लिए उनके साथ बातचीत कर रहा है। समूह ने कहा कि वह एक ऐसे समझौते का लक्ष्य बना रहा है जो गाजा युद्ध को समाप्त करेगा और इस क्षेत्र से इजरायली सेना की वापसी सुनिश्चित करेगा।

इसे भी पढ़ें: गाजा में 60 दिन के युद्ध विराम के लिए सहमत हुआ इजरायल, ट्रंप की हमास को चेतावनी- समझौते को नहीं माना तो हालात और बिगड़ जाएंगे​​​​​​​

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि गाजा में मारे गए फलस्तीनियों की संख्या बढ़कर 57,000 से अधिक हो गई है जिनमें वे 223 लापता लोग भी शामिल हैं जिन्हें मृत घोषित कर दिया गया है। ये मौतें ऐसे समय में हुई हैं जब इजराइल और हमास संभावित संघर्षविराम के करीब पहुंच रहे हैं, जिससे 21 महीने से जारी युद्ध समाप्त होने की उम्मीद है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि इजराइल गाजा में 60 दिन के संघर्षविराम की शर्तों पर सहमत हो गया है और उन्होंने हमास को चेतावनी दी थी कि वह इस समझौते को स्वीकार करे, अन्यथा हालात और बिगड़ेंगे। यह युद्ध सात अक्टूबर 2023 को उस समय शुरू हुआ था जब हमास ने दक्षिणी इजराइल पर हमला कर 1,200 लोगों की हत्या कर दी थी और लगभग 250 लोगों को बंधक बना लिया था।  

प्रमुख खबरें

Imran Khan की PTI ने टाला इस्लामाबाद मार्च, सुरक्षा पर 1 अरब पाकिस्तानी रुपये खर्च होने का अनुमान

UP चुनाव 2027 से पहले क्या होगा कुछ बड़ा? PM मोदी के साथ CM योगी की हुई बैठक, अब नितिन नबीन से होगी मुलाकात

Mumbai में 21 घंटे की विसर्जन यात्रा के बाद समुद्र तट पहुंचे Lalbaugcha Raja

बदरीनाथ धाम में लाउड म्यूजिक वाले कार्यक्रम पर Murli Manohar Joshi ने जताई आपत्ति