हमास ने कर लिया बड़ा फैसला, मिस्र से आई चौंकाने वाली खबर

By अभिनय आकाश | Oct 06, 2025

मीडिल ईस्ट में जारी जंग के थमने के आसार अब दिखने लगे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। इसी बीच गाजा पट्टी से आई एक खबर ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। हमास ने पहली बार अमेरिका को संकेत दिया है कि वो पहली बार हथियार छोड़ने और गाजा का प्रशासन एक संयुक्त शासन को सौंपने को तैयार है। कतर की मध्यस्थता में ट्रंप के पीस प्लान के तहत सामने आया है। इससे पहले ट्रंप ने हमास को चेतावनी दी थी कि या तो सत्ता छोड़ो या तो पूरी तरह मिटा दिए जाओगे। कतर के राजनयिक सूत्रों के अनुसार हमास ने अमेरिका के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता के जरिए ये संकेत दिया है कि वो गाजा से हथियार हटाने और शासन छोड़ने पर विचार कर रहा है। इस प्रस्ताव के तहत गाजा का नियंत्रण एक संयुक्त प्रशासन को सौंपा जाएगा जिसके तहत मिस्र और फिलिस्तीनी प्राधिकरण दोनों की भागीदारी होगी। 

इसे भी पढ़ें: तेलंगाना: पुलिस ने 6.25 करोड़ रुपये मूल्य का 1,210 किलोग्राम गांजा जब्त किया, एक व्यक्ति गिरफ्तार

रुबियो ने कहा कि गाजा के प्रबंधन के लिए एक शासकीय संरचना या अंतरराष्ट्रीय समूह के बारे में ये निर्णय युद्ध विराम के पहले चरण के साथ-साथ लिए जा सकते हैं, जिसमें इजराइल द्वारा बंधक बनाए गए फलस्तीनी कैदियों के बदले बंधकों की अदला-बदली शामिल है। गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि युद्ध में रविवार को फलस्तीनी लोगों की मौत का आंकड़ा 67,139 तक पहुंच गया, जबकि लगभग 170,000 घायल हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह नहीं बताया कि मरने वालों में कितने नागरिक थे या कितने लड़ाके, लेकिन उनका कहना है कि मरने वालों में लगभग आधी संख्या महिलाओं और बच्चों की है।

प्रमुख खबरें

टीम इंडिया का घरेलू सीजन का फुल शेड्यूल, ऑस्ट्रेलिया समेत इन देशों के खिलाफ 17 शहरों में 22 मुकाबले

Hair Care: अब Chemical Free तरीके से पाएं काले बाल, ये देसी नुस्खा रोकेगा Hair Fall, बढ़ाएगा ग्रोथ

Iran-Israel War के बीच बोले CM Yogi- दुनिया में अराजकता, PM Modi के राज में भारत सुरक्षित

Petrol-Diesel Shortage की क्या है सच्चाई? सरकार ने कहा- Stock पूरी तरह सुरक्षित, Panic Buying न करें