Hamas Entry in Waqf Protest: वक्फ कानून के खिलाफ जंग में कूदा हमास, मुस्लिम ब्रदरहुड की भी हुई एंट्री, अब होगा इजरायली इलाज?

By अभिनय आकाश | Apr 14, 2025

वक्फ कानून का विरोध करते करते केरल के कट्टरपंथी गाजा के आंतकी संगठन हमास की शरण में चले गए हैं। उन्हें मुस्लिम ब्रदरहुड के आतंकी भी मददगार नजर आ रहे हैं। वक्फ कानून पर प्रदर्शन की कुछ हैरान करने वाली तस्वीरें केरल के कालीकट से आई। प्रदर्शनकारियों के हाथों में याहा सिनवार और हसन अल-बन्ना नजर आ रहे हैं। याहा सिनवार हमास का चीफ था। इसका इजरायली डिफेंस फोर्स ने काम तमाम कर दिया है। जबकी दूसरी तस्वीर हसन अल बन्ना की नजर आई जिसने मुस्लिम ब्रदरहुड की स्थापना की थी। वक्फ का विरोध कर रहे केरल के कट्टरपंथियों को लगता है कि हमास आकर उन्हें वक्फ के खिलाफ जंग में साथ देगा। 

इसे भी पढ़ें: Trump हो या इजरायल हमला करके तो दिखाए, बमबारी की धमकी के बीच रूस-चीन और ईरान की बड़ी बैठक

2011 में मिस्र में जिस आंदोलन की वजह से होस्नी मुबारक का तख्तापलट हो गया था और उन्हें सत्ता गंवानी पड़ी थी उसके पीछे यही इस्लामिक ब्रदरहुड था। ये संगठन खुद ही मिस्र में प्रतिबंधित है। आतंकी संगठन हिजबुल्लाह और हमास से भी इसके गहरे लिंक हैं। लेकिन केरल के कुछ मुसलमानों को मुस्लिम ब्रदरहुड में क्या नजर आया कि वक्फ की लड़ाई में पोस्टर लेकर निकल पड़े। वक्फ का कानून भारत की संसद ने बनाया है। लेकिन केरल के कुछ कट्टरपंथियों को लगता है कि हमास, मुस्लिम ब्रदरहुड जैसे विदेशी आंतकी संगठन वक्फ प्रॉपर्टी की लूट में उनकी मदद करेंगे। केरल में इसी मकसद से वक्फ के खिलाफ रैली में हमास आतंकी के पोस्टर लहराए गए। कट्टरपंथियों को नहीं पता कि कानून तो मानना ही पड़ेगा और ये हमास उनकी कोई मदद नहीं कर पाएगा। 

इसे भी पढ़ें: नेतन्याहू ट्रंप की हो रही थी मुलाकात, इधर गाजा पर बरस रहे थे बम, 32 लोगों की मौत

भाजपा नेता और केरल इकाई के पूर्व अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने भारतीय धरती पर आयोजित विरोध प्रदर्शन में ऐसी शख्सियतों की मौजूदगी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि प्रदर्शनकारी हमास आतंकवादियों और वैश्विक जिहाद के वैचारिक जनक सैय्यद कुतुब की तस्वीरें क्यों दिखा रहे थे? मुख्यमंत्री इसकी अनुमति क्यों दे रहे हैं? उन्होंने राज्य सरकार पर आंखें मूंद लेने का आरोप लगाया। केरल पुलिस ने छह लोगों और लगभग 3,000 अन्य अज्ञात प्रदर्शनकारियों के खिलाफ गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के काम में बाधा डालने का मामला दर्ज किया है। प्रदर्शन के सिलसिले में छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि प्रदर्शन के दौरान दिखाई गई तस्वीरों के बारे में अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है।

प्रमुख खबरें

National Record तोड़ Anshuka Yadav ने Asian Games में ठोका दावा, 18 की उम्र में दिग्गजों को पछाड़ा

Manchester City का ऐतिहासिक दांव, Elliot Anderson के लिए 116 मिलियन पाउंड का Record Deal

FIFA World Cup: नीदरलैंड का धमाकेदार प्रदर्शन, Tunisia को 3-0 से रौंदकर Group F में किया टॉप।

Venezuela में भूकंप ने बढ़ाई India की टेंशन, देश की Energy Security पर मंडराया संकट