Hamas ने नेतन्याहू को चिढ़ाया, इजरायली टैकों के उड़ गए चिथड़े

By अभिनय आकाश | Jul 24, 2025

गाजा में एक बार फिर हालात बेकाबू हो गए हैं। हमास के लड़ाकों ने इजरायली सेना पर हमले और तेज कर दिए हैं। अल क़स्साम ब्रिगेड ने एक वीडियो जारी कर इजरायली टैंकों को तबाह करने का दावा किया है। खबर तो ये है कि जबालिया के पास टकराव और भी विकराल रूप ले चुका है। गाजा की छोटी-छोटी गलियों में फिर बमों की आवाज गूंज रही हैं और युद्ध की आंच लगातार भड़क रही है। इजरायली सेना को निशाना बनाने का ताजा वीडियो सामने आया है। जिसे लेकर अल क़स्साम ब्रिगेड जो हमास की ही सशस्त्र ईकाई है उसने दावा किया है कि उसने इजरायली टैंकों को खदानों, शार्ट रेंट मिसाइलों से निशाना बनाया है। खबर है कि हमास ने एक इमारत पर हमला भी किया है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि वहां इजरायली सैनिक मौजूद था। 

इसे भी पढ़ें: कुरान पढ़ो, इस्लाम को जानो और अरबी सीखो...नेतन्याहू के नए फरमान से मचा हड़कंप, फिर हुआ असली खेल

अल क़स्साम ब्रिगेड ने कहा कि उसने 12 जुलाई को खान यूनिस के उत्तर में एक इज़राइली बख्तरबंद कार्मिक वाहक पर एक विस्फोट किया, जिससे उसके चालक दल के सदस्य मारे गए और घायल हुए। समूह ने कहा कि हताहतों को निकालने में कई घंटे लगे।  एक अलग अभियान में ब्रिगेड ने गाजा शहर के अल-ज़ैतून मोहल्ले के पूर्व में अल-सिक्का स्ट्रीट पर एक मर्कवा टैंक को यासीन 105 गोले से निशाना बनाने का दावा किया। फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध गुटों ने 27 अक्टूबर, 2023 को शुरू हुए ज़मीनी आक्रमण के बाद से इज़राइली सेना के ख़िलाफ़ अपने सैन्य अभियानों के दस्तावेज़ लगातार जारी किए हैं। 

प्रमुख खबरें

Asian Games Squash: Joshna Chinappa और सेंथिलकुमार को मिक्स्ड डबल्स में मिला कांस्य पदक

CEC Gyanesh Kumar पर कांग्रेस के आरोप, Supreme Court से स्वतः संज्ञान लेने की मांग

Prashant Kishor की जन सुराज पार्टी को बड़ा झटका! उम्मीदवार बनने के 24 घंटे भीतर भूषण झा का इस्तीफा, अब लड़ेंगे निर्दलीय चुनाव

Delhi: समयपुर बादली की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी भीषण आग, तीन लोग झुलसे