पाकिस्तानी पत्रकार का दावा, हामिद अंसारी के निमंत्रण पर भारत आते, अलग-अलग शहरों में जानकारी जुटाते और ISI से करते साझा

By अभिनय आकाश | Jul 11, 2022

एक पाकिस्तानी यूट्यूब चैनल पर वहीं के पत्रकार नुसरत मिर्जा की तरफ से किए गए दावे ने सनसनी मचा दी है। यूट्यूबर शकील चौधरी के साथ बातचीत में मिर्जा ने कहा कि उन्हें तत्कालीन उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी और एक अंग्रेजी अखबार मिली गजट के संस्थापक जफरूल इस्लाम खान के न्योते पर भारत आए थे। पाकिस्तान के पत्रकार नुसरत मिर्जा ने एक इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि 2005 से 2011 के बीच में वो कई बार हिन्दुस्तान गए और अलग-अलग शहरों की जानकारी जुटाई व पाकिस्तान में जाकर ये सारी जानकारी आईएसआई चीफ और पाक सेना को दी।

इसे भी पढ़ें: हिंद महासागर पर निगाह के साथ चीन, पाकिस्तान ने समुद्री खतरों से निपटने के लिए शुरू किया अभ्यास

हामिद अंसारी के न्यौते पर वो यहां पर आए थे। बता दें कि यूपीए 2 की सरकार देश में थी। अगर नियमों की बात की जाए तो कोई भी पाकिस्तान से आ रहा है तो वो सिर्फ तीन शहरों से ज्यादा हिन्दुस्तान में कहीं और नहीं जा सकता। लेकिन कांग्रेस के शासनकाल के दरमियां ये पत्रकार न केवल देश में आता हैं बल्कि सात अलग-अलग शहरों में जाकर जानकारी जुटाने के बाद पाकिस्तानी सेना से इसे साझा करता है।  

प्रमुख खबरें

6 महीने के अंदर गिर जाएगी मोदी सरकार, CJP प्रोटेस्ट के बीच संजय राउत का दावा, बड़ी राजनीतिक उथल-पुथल होने वाली है

चेन्नई में Congress के छात्रों की गूंज अभियान के छठे चरण में शामिल होंगे Rahul Gandhi

Delhi में CJP प्रदर्शन पर बोले Shivraj Singh Chouhan, विदेशी ताकतों से मिलकर अराजकता फैला रहा विपक्ष

Johny Johny Yes Papa, ज्ञानेश कुमार...ममता ने शेयर किया ऐसा वीडियो, सुप्रिया सुले बोलीं-दीदी हमेशा की तरह कमाल