हैमिल्टन ने दर्ज की 1000वीं जीत, पहले दो स्थानों पर मर्सीडीज का कब्जा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 14, 2019

शंघाई। मर्सीडिज के लुइस हैमिल्टन ने चीन ग्रांप्री में अपना दबदबा कायम रखते हुए रविवार को यहां फार्मूला वन रेस करियर की 1000वीं जीत दर्ज की। ग्रिड में दूसरे स्थान से शुरूआत करते हुए हैमिल्टन ने अपने ही टीम के वालटेरी बोट्टास को 6.5 सेकंड के अंतर से पछाड़ते हुए रेस अपने नाम की। उन्होंने इस जीत के साथ ही विश्व चैम्पियनशिप तालिका में बढ़त हासिल कर ली। फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल तीसरे और रेड बुल के मैक्स वेर्सटाप्पेन चौथे स्थान पर रहे।

इसे भी पढ़ें: ISSF शॉटगन विश्व कप के फाइनल में जगह नहीं बना पाये कायनान चेनाई

विश्व चैम्पियनशिप में हैमिल्टन ने लगातार दूसरी बार चीन ग्रांप्री में जीत दर्ज की है। उन्होंने यहां छह रेस जीते है।

प्रमुख खबरें

सरकार विपणन वर्ष 2023-24 में 20 लाख टन चीनी निर्यात की अनुमति दे : ISMA

Jio, Airtel, Vodafone Idea 96,317 करोड़ रुपये की स्पेक्ट्रम नीलामी में भाग लेंगी

Justice SK Mishra बने GST अपीलीय न्यायाधिकरण के पहले अध्यक्ष, वित्त मंत्री ने दिलाई शपथ

Madhya Pradesh में कांग्रेस ने की जोरदार वापसी, भाजपा को भी क्लीन स्वीप की आस