हैमिल्टन एफ-वन में विविधता बढ़ाने के लिए आयोग का गठन करेंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 21, 2020

लंदन। फार्मूला-वन (एफ-वन) के छह बार के चैम्पियन ब्रिटेन के लुइस हैमिल्टन मोटरस्पोर्ट में विविधता बढ़ाने के लिए एक आयोग का गठन करेंगे। मर्सिडीज चालक ने कहा कि हैमिल्टन आयोग का उद्देश्य खेल को‘ बहुसांस्कृतिक’ बनाना है। ब्रिटिश अखबार द संडे टाइम्स में हैमिल्टन ने लिखा कि यह एक शोध साझेदारी होगी जिसमें इस बात को खोजा जाएगा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित के क्षेत्र में मोटर स्पोर्ट्स का इस्तेमाल अश्वेत लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए कैसे किया जाए।

इसे भी पढ़ें: श्रीसंत को मिल सकता है इस टीम में खेलने का मौका, साबित करनी होगी फिटनेस

मेरी पहले फार्मूला वन रेस 2007 में ग्रांप्री के दौरान दर्शकों ने अश्वेत होने के कारण मेरा मजाक बनाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ चैंपियनशिप जीतना बहुत अच्छा है, लेकिन मैं चाहता हूं कि मुझे समाज में शिक्षा के योगदान से बराबरी वाला समाज बनाने वाले के तौर पर याद किया जाए।

प्रमुख खबरें

ISL में Churchill Brothers की वापसी, मडगांव में Mumbai City FC से मुकाबला

Top 10 Breaking News 10 October 2026 | UN में पाकिस्तान को भारत की दो टूक | मणिपुर के कामजोंग में महिला की हत्या के बाद भड़की हिंसा | देश-विदेश से जुड़ी आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

Mumbai Police ने Tushar Gandhi को हिरासत में लिया, अगस्त क्रांति मैदान में होना था प्रदर्शन

इन्फ्लुएंसर Faisal Shaikh उर्फ़ फ़ैसू ने मदीना में तान्या से शादी की, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें; बताया सपना सच होने जैसा