नीब करौरी बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने Box Office पर कमाए 401 करोड़ रुपये

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 28, 2026

आध्यात्मिक गुरु नीब करौरी बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित फिल्म हनुमान अंश ने वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी ने किया है। यह फिल्म लक्ष्मीनारायण नामक व्यक्ति की कहानी है, जो अपनी मां की मृत्यु के बाद ईश्वर की खोज में आध्यात्मिक यात्रा पर निकलता है।

फिल्म में शोभिनव सत्य ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसमें विहान शेडगे, चंदन के आनंद, पूर्णिमा तिवारी, अनिल रस्तोगी, गुलशन पांडे और भगवानदास पटेल भी नजर आए हैं। नीब करौरी बाबा का जन्म वर्ष 1900 के आसपास उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले के एक गांव में हुआ था और 1973 में उनका निधन हो गया।

उनका कम उम्र में विवाह हो गया था और बाद में वह एक संत बन गए। उनके अनुयायियों में जूलिया रॉबर्ट्स, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा जैसी प्रसिद्ध हस्तियां शामिल हैं। इस तरह की खबरें भी हैं कि स्टीव जॉब्स और मार्क जुकरबर्ग भी उत्तराखंड के कैंची धाम स्थित उनके आश्रम आ चुके हैं।

फिल्म की शुरुआत 250 सिनेमाघरों में हुई थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर मिली सफलता के बाद अब इसे दिखाने वाले सिनेमाघरों की संख्या बढ़कर 2,000 हो गई है।

प्रमुख खबरें

US China Agreement: अमेरिका से जाते, ट्रंप को ही बुरा फंसा गया जिनपिंग

Pincky Balhara ने एशियाई खेलों में कुराश स्पर्धा में कांस्य पदक जीता

ब्रिटेन में US बेस पर बड़ा हमला, 5 आतंकी गिरफ्तार, ईरान पर शक!

Sushant Singh Rajput की मौत पर फिर उठे सवाल, बहन Shweta बोलीं- शरीर पर थे कई घाव