By निधि अविनाश | Mar 02, 2022
राजस्थान में हनुमान बेनीवाल को किसी परिचय की जरूरत नहीं है। युवाओं के आदर्श बन चुके हनुमान के केवल एक इशारे पर ही हजारों लोगों की भीड़ लग जाती है। आइये जानते है हनुाम बेनिवाल की राजनीति के बारे में। नागौर जिला मुख्यालाय से करीब 25 किलोमीटर की दूर स्थित बरणगांव के रहने वाले हनुमान बेनीवाल के पिता विधायक रहे हैं और यहीं कारण है कि उनकी दिलचस्पी राजनीति में बचपन से ही रही। राजनीति वातावरण में रहने वाले हनुमान बेनिवाल की शिक्षा जयपुर से हुई और राजस्थान विश्वविद्यालय के दौरान उनकी दिलचस्पी चुनाव लड़ने की हुई। 1995 में उन्हें राजस्थान कॉलेज में प्रेसीडेंट पद पर चुना गया।
पीएम ने पीठ ठोककर दिया आशीर्वाद
चुनाव परिणाम के एक दिन बाद 25 मई 2019 को हनुमान बेनीवाल ने देश के प्रधामनंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी को चुनने के बाद उन्हें बधाई दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने राजस्थानी अंदाज में बेनीवाल की पीठ ठोककर आशीर्वाद दिया।