Lord Hanuman: इस मंदिर में पत्नी संग पूजे जाते हैं हनुमान जी, जानिए विवाह के बाद भी कैसे रहे बाल ब्रह्मचारी

By अनन्या मिश्रा | Apr 27, 2024

हनुमान जी को कलयुग का देवता कहा जाता है, वहीं हम सभी ने हनुमान जी से संबंधित कई कथाओं के बारे में सुना है। बता दें कि हनुमान जी प्रभु श्रीराम के अनन्य भक्त थे और उनको बाल ब्रह्मचारी माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हनुमान जी का भी विवाह हुआ था। वहीं हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला का एक मंदिर भी है।

इसे भी पढ़ें: Gyan Ganga: कथा के जरिये विदुर नीति को समझिये, भाग-10

हनुमान जी और उनकी पत्नी का मंदिर

बता दें कि तेलंगाना में हनुमान जी का एकमात्र मंदिर है, जहां पर उनकी पत्नी सुवर्चला के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। यह मंदिर तेलंगाना के खम्मम जिले में स्थित है। इस मंदिर को लेकर मान्यता है कि जो भी भक्त हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला के दर्शन करता है। उस व्यक्ति का वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है। पौराणिक कथा के मुताबिक माता सुवर्चला सूर्यदेव की पुत्री है। इस मंदिर में हनुमान जी के साथ मां सुवर्चला की पूजा-अर्चना की जाती है। यह मंदिर कई सालों पुराना है। यहां पर हनुमान जी और उनकी पत्नी सुवर्चला की प्रतिमा प्राचीनकाल से स्थापित हैं।

कैसे हुआ हनुमान जी का विवाह

पवनपुत्र हनुमान ने सूर्यदेव को अपना गुरु बनाया था। क्योंकि सूर्यदेव से हनुमानजी को 9 विद्या सीखनी थीं, जोकि सूर्यदेव जानते थे। ऐसे में सूर्यदेव ने हनुमानजी को 5 विद्याओं का ज्ञान दिया। इसके बाद बाकी की 4 विद्याएं सिखाने के लिए हनुमान जी को विवाह करने के लिए कहा, क्योंकि बाकी की विद्याएं विवाहिता को ही दिया जा सकता था। 

सूर्यदेव की आज्ञा के बाद हनुमान जी ने शादी करने की ठानी। लेकिन इस दौरान उनको कोई कन्या नहीं मिली। तब सूर्यदेव ने अपनी परम तेजस्वी पुत्री सुवर्चला से करने का प्रस्ताव रखा। जिसके बाद हनुमान जी की शादी सुवर्चला से हो गई। मान्यता के अनुसार, सुवर्चला परम तेजस्वी कन्या थी। शादी के बाद वह तपस्या में मग्न हो गई। फिर हनुमान जी ने बाकी चार विद्याओं का ज्ञान हासिल किया। इस तरह से हनुमान जी की शादी तो हुई, लेकिन उनका ब्रह्मचर्य कभी नहीं टूटा।

प्रमुख खबरें

Mali में बड़ा Terror Attack: रक्षा मंत्री Sadio Camara की कार बम धमाके में मौत, राजधानी Bamako में तनाव।

India बना गर्मी का Global Hotspot, दुनिया के सबसे गर्म शहरों में हाहाकार, IMD की बड़ी चेतावनी

Badminton का नया 15-Point Rule: Gopichand ने बताया फायदेमंद, Vimal Kumar ने उठाए गंभीर सवाल

London Marathon में Sebastian Sawe ने रचा इतिहास, World Record तोड़कर 2 घंटे से पहले पूरी की दौड़।