Sidhu Moosewala के माता-पिता के जीवन में लौटीं खुशियां, घर आया नन्हा मेहमान, फिर पूरा हुआ मूसेवाला परिवार

By एकता | Mar 17, 2024

दो साल पहले पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला की बड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गयी थी। गायक की हत्या ने उनके माता-पिता बलकौर सिंह और चरण कौर को बुरी तरह तोड़कर रख दिया था। लेकिन अब दो दर्दभरे सालों के बाद दोनों के जीवन में फिर से खुशियां लौट आयी हैं। रविवार को दोनों ने अपने जीवन में एक बेटे का स्वागत किया। सिद्धू की माँ ने 17 मार्च को भटिंडा के एक निजी अस्पताल में बेटे को जन्म दिया। बलकौर ने अपने बेटे की तस्वीर को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए इस खुशखबरी को फैंस के साथ साझा किया। मूसेवाला परिवार को फिर से पूरा देखकर फैंस काफी भावुक हो गए हैं।

इसे भी पढ़ें: एंजियोप्लास्टी की खबरों के बीच अमिताभ बच्चन अपनी ISPL Team Majhi Mumbai को चीयर करते दिखे | Watch

सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अस्पताल के डिलीवरी रूम से भी एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा की है। इस वीडियो में, मूसेवाला के माता-पिता अपने बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। जहाँ एक तरफ चरण कौर भावुक दिखाई दे रही हैं। वहीं बलकौर सिंह अस्पताल वालों का शुक्रिया अदा करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वह अपने नन्हे बेटे को दूध भी पिलाते दिख रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by @jindal.heart.ivf

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर