कभी पेट्रोल पंप के बाहर शबाना आजमी बेचती थीं कॉफी

By निधि अविनाश | Sep 18, 2022

फायर, उमराव जान और सलाम बॉम्बे जैसी फिल्मों में अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबका दिल जीतने वाली बॉलीवुड एकट्रेस शबाना आजमी की जिंदगी के कई ओनखे किस्से है जिसके बारे में शायद ही लोग जानते होंगे। उनकी मां शौकत आजमी की ऑटोबायोग्राफी 'कैफ एंड आई मेमॉयर' में शबाना को लेकर कई बड़ी बातों का खुलासा किया गया है। 

शौकत आजमी की ऑटोबायोग्राफी 'कैफ एंड आई मेमॉयर' में लिखा गया है कि शबाना को हमेशा ऐसा लगता था कि उनकी मां अपने बेटे यानि की शबाना के भाई को सबसे ज्यादा प्यार करती थी। उनकी मां ने बताया कि स्कूल की लेबोरेट्री में शबाना ने कॉपर सल्फेट खा लिया था। जब शबाना की दोस्त से पूछा गया तो उसने शबाना की मां को बताया, ‘आप उससे ज्यादा बाबा (शबाना के भाई) को प्यार करती है और इसलिए वह नाराज थी”। शबाना ने दूसरी बार सुसाइड अटेम्प्ट बचपन में ही किया जब शबाना की मां ने उन्हें घर से निकल जाने के लिए कह दिया था। इस बात से शबाना बहुत ज्यादा दुखी थी और ग्रांट रोड रेलवे स्टेशन पर उसने ट्रेन के आगे आने की कोशिश की थी। 

इसे भी पढ़ें: Bollywood Wrap Up | एक्स बॉयफ्रेंड ने उर्फी जावेद की खोली पोल, बेहद बोल्ड अंदाज मे नजर आईं सुहाना खान

पेट्रोल स्टेशन पर बेची कॉफी

शौकत की किताब में लिखा गया है कि शबाना बचपन से ही काफी समझदार बच्ची रही। वह कभी भी अपने माता-पिता से एक्स्ट्रा पैसा नहीं मांगती थी। वह हमेशा से अपने परिवार की मदद के लिए पैसे कमाने के बारे में सोचती रहती थी। कॉलेज के दौरान शबाना ने तीन महीने तक पेट्रोल स्टेशन पर कॉफी बेची थी। उन्हें हर दिन 30 रुपए की कमाई होती थी। 

कैसी थी लव लाइफ

शबाना आजमी ने एक इंटरव्यू में यह बात कबूल की थी कि वे कई साल बैंडिट क्वीन जैसी फिल्मों के डायरेक्टर शेखर कपूर के साथ रिलेशनशिप में रही। उनका ब्रेकअप आपसी सहमति से हुआ था। जब उनका ब्रेकअप हो गया तब भी वह शेखर के साथ एक फिल्म में नजर आई थी। साल 2004 में दिए एक इंटरव्यू में शबाना ने बताया था कि उन्हें शशि कपूर पर क्रश था। 

इसे भी पढ़ें: Ali Fazal के साथ शादी करने को बेताब हैं Richa Chadha, लेटेस्ट पोस्ट है इसका सबूत

जब जावेद अख्तर से हुई मुलाकात

जावेद अख्तर हमेशा शबाना के घर उनके पिता से मिलने आया करते थे और अपनी कविताओं को लेकर उनसे सलाह मांगते थे। इस दौरान शबाना को पता चला था कि जावेद अख्तर एक मजाकिया शख्स थे। शबाना, जावेद अख्तर में अपने पिता की झलक देखती थी। जावेद की पहली शादी हो रखी थी जिसके कारण दोनों के रिश्तें कई बार टूटे। बाद में जावेद ने अपनी पहली पत्नी से तलाक ले लिया और 9 दिसंबर 1984 को शबाना से शादी कर ली।

- निधि अविनाश

प्रमुख खबरें

Madurai Metro पर Fadnavis की शर्त, भड़के MK Stalin बोले- ये ब्लैकमेल और सौदेबाजी है

Babu Asoni Scheme: CM Himanta का मास्टरस्ट्रोक Babu Asoni Scheme के तहत अब Male Students को भी मिलेगी आर्थिक मदद

CM Himanta की पत्नी पर टिप्पणी पड़ी भारी, Pawan Khera के खिलाफ FIR, Delhi पहुंची Assam Police

Tumbbad 2: हस्तर की खौफनाक दुनिया में वापसी, Sohum Shah और Nawazuddin Siddiqui ने शुरू की शूटिंग, बोनी कपूर भी पहुँचे