खराब प्रदर्शन वाले जिलों में टीकाकरण के लिए हर घर दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा: सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 28, 2021

नयी दिल्ली| केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने बुधवार को कहा कि खराब प्रदर्शनवाले जिलों में घर-घर जाकर कोविड-19 टीकाकरण के लिए अगले महीने के दौरान हर घर दस्तक अभियान शुरू किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें: बच्चों के लिए टीके को मंजूरी मिलने के बाद उनके टीकाकरण में योगदान दें पंचायतें: सरकार

उन्होंने कहा, हर घर दस्तक अभियान जल्द ही खराब प्रदर्शन करने वाले जिलों में लोगों को पूर्ण टीकाकरण के लिए उत्साहित करने और प्रेरित करने के लिए शुरू होगा। आइए, हम सभी पात्र लोगों को नवंबर 2021 के अंत तक कोविड-रोधी टीके की पहली खुराक देने का लक्ष्य रखें।

मांडविया ने राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को धनवंतरी जयंती के अवसर पर दो नवंबर को अभियान शुरू करने का सुझाव दिया। ऐसे लगभग 48 जिलों की पहचान की गई है जहां पात्र लाभार्थियों में से 50 फीसदी से भी कम लोगों ने पहली खुराक ली है।

इसे भी पढ़ें: ममता ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि से बचने के लिये लोगों से मास्क पहनने का आग्रह किया

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक