सेमीफाइनल में संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी, विराट कोहली के इस बड़े रिकॉर्ड की बराबरी की

By Kusum | Mar 05, 2026

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में बेहतरीन पारी खेलकर छा गए। हालांकि, वह इस दौरान महज 11 रन से अपने शतक से चूक गए। उन्होंने बतौर ओपनर 42 गेंदों में 89 रन की अहम पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 8 चौके और सात छक्के भी जड़े।

वहीं संजू टी20 नॉकआउट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 5 खिलाड़ी की लिस्ट में शामिल हो गए हैं। उन्होंने इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स को पछाड़ा है। हेल्स ने 2022 में भारत के खिलाफ सेमीफाइनल में 86 रन जोड़े थे। न्यूजीलैंड के फिन एलन टूर्नामेंट के नॉकआउट में शतक जड़ने वाले एकमात्र क्रिकेट हैं। उन्होंने बुधवार को साउथ अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल में ऐसा किया था और न्यूजीलैंड को फाइनल में पहुंचाया। 

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह