हरभजन, युवराज और रैना की बढ़ी मुश्किलें, ED ने अवैध सट्टेबाजी एप्स के प्रमोशन मामले में की पूछताछ

By Kusum | Jun 17, 2025

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म की जांच का दायरा बढ़ाते हुए पूर्व क्रिकेटर और फिल्मी हस्तियों द्वारा किए जाने वाले विज्ञापनों पर ध्यान केंद्रित किया है। ईडी ने 1xBet, Pairplay, Parimatch और Lotus 365 सहित प्रतिबंधित सट्टेबाजी प्लेटफॉर्म के साथ प्रमोशनल लिंक की चल रही जांच के तहत पूर्व भारतीय क्रिकेटरों हरभजन सिंह, युवराज सिंह और सुरेश रैना के साथ-साथ अभिनेता सोनू सूद और अभिनेत्री उर्वशी रौतेला से पूछताछ की है। 

रिपोर्ट में बताया गया है कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि ये एंडोर्समेंट से कई भारतीय कानूनों का उल्लंघन कर सकते हैं। इनमें इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट, प्रिवेंशन ऑफ मन लॉड्रिंग एक्ट और बेनामी ट्रांजेक्शन एक्ट के साथ-साथ ही मिनिस्ट्री ऑफ इंफॉर्मेशन एंड ब्रॉडकास्टिंग और मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी द्वारा जारी किए गए परामर्श शामिल हैं। 

प्रमुख खबरें

US Immigration Fraud: भारतीय वकील Suraj Raj Singh पर 4 करोड़ का जुर्माना, फर्जी Asylum आवेदन का आरोप

1 अगस्त को Tamil Nadu जाएंगे Rahul Gandhi पर मुख्यमंत्री विजय से नहीं होगी मुलाकात

Ben Stokes की वापसी पर सस्पेंस बरकरार, Rob Key बोले- Ashes 2027 से पहले मुमकिन है धाकड़ ऑलराउंडर का कमबैक

Bombay High Court ने कचरा फैलाने की प्रवृत्ति पर जताई नाराजगी, नगर निकाय को दिए निर्देश