CA का मेहनती समुदाय समाज में ईमानदारी की संस्कृति को मजबूत कर रहा: पीएम मोदी

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2019

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समाज में ईमानदारी की संस्कृति को मजबूत करने में चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) की भूमिका की सोमवार को सराहना की। साथ ही उन्होंने समाज को सेहतमंद बनाने के लिए चिकित्सकों के दिन-रात के प्रयासों के लिए उनको भी शुभकामना दी। प्रधानमंत्री मोदी ने चार्टर्ड अकाउंटेंट दिवस पर सीए जगत के सदस्यों को शुभकामनाएं दीं और ट्वीट किया, ‘‘चार्टर्ड अकाउंटेंट का मेहनती समुदाय हमारे समाज में ईमानदारी की संस्कृति और बेहतर कॉर्पोरेट संचालन को मजबूत कर रहा है।’’

उन्होंने ट्वीट किया कि सीए आर्थिक समृद्धि को मजबूत करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं। वहीं चिकित्सक दिवस पर मोदी ने सभी मेहनती चिकित्सकों को समाज को सेहतमंद एवं दुरुस्त बनाने के उनके दिन-रात के प्रयासों के लिए भी शुभकामना दी। उन्होंने कहा, “लोक कल्याण में उनके महती योगदान को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता। मैं डॉ बी सी रॉय को भी श्रद्धांजलि देता हूं जो खुद भी एक प्रख्यात डॉक्टर थे।” रॉय की जयंती को ‘डॉक्टर्स डे’ के तौर पर मनाया जाता है।

प्रमुख खबरें

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्

Kanpur में व्यापारी की हत्या का आरोपी Sanjay Dhaba पुलिस एनकाउंटर में घायल होकर गिरफ्तार

Indonesia के Java Sea में जहाज पलटा, 6 शव बरामद और 129 लापता यात्रियों की तलाश जारी