मानसिक संतुलन खो चुके हैं Arvind Kejriwal, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री के आरोपों पर Hardeep Singh Puri का पलटवार

By एकता | Dec 29, 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भाजपा पर उनके निर्वाचन क्षेत्र में 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया था। केजरीवाल के इन आरोपों पर केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पलटवार किया है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल अपना 'मानसिक संतुलन' खो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें: Manmohan Singh के अस्थि विसर्जन में कोई भी Congress नेता शामिल नहीं हुआ, BJP ने साधा निशाना

पुरी ने केजरीवाल की 'महिला सम्मान योजना' पर निशाना साधते हुए कहा कि ऐसा कोई सगा नहीं जिसे केजरीवाल ने ठगा नहीं। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उन्होंने पंजाब की महिलाओं से जो वादे किए थे, वे अभी तक पूरे नहीं हुए हैं और वे दिल्ली में महिलाओं को 2100 रुपये देने की एक और योजना लेकर आए हैं।

इसे भी पढ़ें: Delhi Elections 2025 । अरविंद केजरीवाल का दावा AAP को हराने के लिए वोटिंग लिस्ट में हेरफेर कर रही है BJP

रविवार को, दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी पर 15 दिसंबर से नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में मतदाताओं को मतदाता सूची से हटाने के लिए 'ऑपरेशन लोटस' चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, 'मेरे नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में - उनका (भाजपा का) 'ऑपरेशन लोटस' 15 दिसंबर से चल रहा है। इन 15 दिनों में, उन्होंने 5,000 वोटों को हटाने और 7,500 वोटों को जोड़ने के लिए आवेदन किया है। अगर आप विधानसभा में कुल मतदाताओं के लगभग 12 प्रतिशत को अपने पक्ष में करने में लगे हैं, तो चुनाव कराने की क्या ज़रूरत है? चुनाव के नाम पर एक तरह का 'खेल' चल रहा है।'

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में भारतीय पुरुष Volleyball टीम का दबदबा, हांगकांग को 3-0 से हराया

Prasidh Krishna ने West Indies के खिलाफ संभाली गेंदबाजी की जिम्मेदारी, 2 विकेट झटके

Asian Games Archery: गणेश मणि रत्नम ने साहिल जाधव को 149-148 से हराया

Odisha Flood: CM Mohan Charan Majhi ने किया हवाई सर्वेक्षण, 1 लाख से अधिक लोग राहत शिविरों में पहुंचे