Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Nov 21, 2026

श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में इस साल अब तक करीब 87 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच सकता है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार ने बताया कि मंदिर में सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में किए गए सुधारों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने पर लगातार ध्यान दे रहा है।

कुमार ने देशभर और विदेश से श्रद्धालुओं के आगमन के आधार शिविर कटरा में पत्रकारों को बताया, ‘‘हमने सुविधाओं में काफी सुधार किया है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हमारी ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर पूरा भरोसा है। बोर्ड उनकी सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’ उन्होंने बताया कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और अब तक करीब 87 लाख श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं।

यह पूछे जाने पर कि क्या इस साल श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है, कुमार ने उम्मीद जताई कि ऐसा संभव है। उन्होंने बताया कि यात्रा अब तक जारी है और अगले एक महीने में इस संबंध में अधिक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। कुमार ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने की अपील भी की।

प्रमुख खबरें

AI Shopping: अब Amazon, ChatGPT और Gemini खुद करेंगे खरीदारी, सर्च से पेमेंट तक संभालेंगे काम

Hair Care Routine: Working Women सुबह की जल्दबाजी में Hair Fall रोकने के लिए अपनाएं सही Hair Care

Jan Nayak Express में महिला यात्री से हाथापाई पर RPF ने माना- सिपाही को बरतनी चाहिए थी शांति

Manipur hooch tragedy | मणिपुर शराब त्रासदी पर राहुल गांधी का भाजपा पर तीखा हमला: कहा-यह हादसा नहीं, सरकार की लापरवाही है