हार्दिक पंड्या को भारतीय टेस्ट टीम में होना चाहिए या नहीं, जानें रॉबिन उथप्पा ने क्या कहा?

By Kusum | Nov 08, 2024

टीम इंडिया को इस समय ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की जरुरत टेस्ट क्रिकेट में है, क्योंकि टीम इंडिया 3-0 से घर पर न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज हार चुकी है और अब बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सिर पर है। हालांकि, हार्दिक पंड्या आज यानी शुक्रवार 8 नवंबर से साउथ अफ्रीका के खिलाफ शुरू हो रही चार मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का हिस्सा हैं। ऐसे में जब पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा से पूछा गया कि हार्दिक पंड्या की टी20 टीम की जगह टेस्ट टीम में होना चाहिए तो इस पर उथप्पा ने कहा कि ये फैसला उन पर है कि वे क्या सोचते हैं, क्योंकि अपने शरीर और फिटनेस के बारे में वही जानते हैं। 

उथप्पा ने आगे कहा कि, डेल स्टेन की तरह बॉडी है उनकी। स्टेन को भी जल्दी चोट लग जाती थी। वह बहुत स्ट्रॉन्ग हैं, लेकिन बहुत दुबले-पतले से हैं। उनको अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी और फील्डिंग में लगाए गए बल को सहन करने में सक्षम होना चाहिए। हम जानते हैं कि वे पिछले दो-तीन साल से व्हाइट बॉल क्रिकेट में काफी दम लगा रहे हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट वे खेलेंगे तो उनको पता लगेगा कि टेस्ट क्रिकेट उनसे क्या चाहता है।  

प्रमुख खबरें

ये तनखइया हैं, इनसे जूते साफ कराऊंगा...DM पर दिया 7 साल पुराना बयान आजम खान को पड़ा भारी, कोर्ट ने सुनाई 2 साल की सजा

मैंने जिंदगी में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी, बस लिखी है..., Salman Khan ने अपने अनोखे स्टाइल से सबको चौंकाया

नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं, अमित शाह ने दे डाली डेडलाइन, NCB ने पकड़ा 182 करोड़ का ‘जिहादी ड्रग’

Mussoorie की जगह Bangladesh को भाने लगा Lahore, भारत की बजाय पाक में अपने अफसरों को ट्रेनिंग दिला रहे हैं Tarique Rahman