बच्चे की याद में इमोशनल हुए हार्दिक पांड्या! बेटे के साथ शेयर किया खेलते हुए वीडियो

By रेनू तिवारी | Nov 07, 2020

एक्ट्रेस नतासा स्टैंकोविक ने अपने क्रिकेटर साथी हार्दिक पांड्या के नए इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट किया है। मुंबई इंडियंस के ऑलराउंडर प्लेयर हार्दिक पांड्या इस समय दुबई में है और उन्हें वहां अपने बेटे की याद काफी ज्यादा सता रही हैं। उन्होंने अपने नवजात बेटे अगस्त्य के साथ खेलते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ मस्ती करते हुए दिखाई पड़ रहे हैं।

 

 

अगस्त्य को अपनी बाँहों में पकड़े हुए हार्दिक ने खुद की एक तस्वीर भी पोस्ट की है। उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, अगस्त्य के साथ खेलने का समय। यह वो टाइम है जिसकी मुझे सबसे ज्यादा याद आती हैं। मैं अपने जीवन के इन दिनों को हमेशा याद रखूंगा।

हार्दिक और नतासा ने 30 जुलाई को अपने जीवन में अगस्त्य का स्वागत किया, हार्दिक और नतासा ने साल की शुरूआत में  ही अपने रिश्ते को जगजाहिर कर दिया था और मंगनी की तस्वीरें पोस्ट की थी। इस घोषणा के हफ्तों बाद उन्हेंने बच्चे की भी घोषणा सोशल मीडिया पर की थी।

प्रमुख खबरें

Odisha CM Mohan Majhi बोले: स्वामी लक्ष्मणानंद हत्याकांड में हर हाल में मिलेगा न्याय

Ranchi में JSSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का उग्र प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प

RSS Meeting में जनसांख्यिकी असंतुलन और युवाओं की चिंताओं पर हुई चर्चा

Bijendra Yadav ने फिजूलखर्ची रोकने पर दिया जोर, Bihar SDG Conclave में बताईं विकास की प्राथमिकताएं