- |
- |
शाहिद कपूर ने कबीर सिंह की शेयर की अनदेखी तस्वीर, फैंस हुए हैरान
- रेनू तिवारी
- नवंबर 7, 2020 12:27
- Like

शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया था लेकिन अपने नारी विरोधी कंटेंट को लेकर विवादों में भी रही।
शाहिद कपूर की सुपरहिट फिल्म कबीर सिंह ने बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचाया था लेकिन अपने नारी विरोधी कंटेंट को लेकर विवादों में भी रही। फिल्म में मर्दानगी को महिमामंडित करने के लिए विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन फिल्म को बड़े पैमाने पर सराहना भी मिली। ये फिल्म शाहिद के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हुई। कबीर सिंह अभिनेता के लिए वास्तव में विशेष है। उन्होंने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पेज पर फिल्म की एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है।
इसे भी पढ़ें: अनन्या पांडे और ईशान खट्टर की 'खाली पीली' अब फ्री में उपलब्ध, इस ओटीटी पर हुई रिलीज
शाहिद कपूर ने कबीर सिंह के किरदार की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "यादें .... इस प्यारी सी तस्वीर के लिए @shanaticmihir का शुक्रिया।"
View this post on Instagram
Memories .... thank you @shanatic.mihir for this lovely pic.
A post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor) on
शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने कबीर सिंह में मुख्य भूमिकाएँ निभाईं। फिल्म तेलुगु फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है, जिसमें विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने अभिनय किया है। संदीप रेड्डी वांगा ने फिल्म के तेलुगु और हिंदी दोनों संस्करणों का निर्देशन किया।
शाहिद कपूर अगली बार मृणाल ठाकुर के साथ जर्सी में दिखाई देंगे। गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित यह फिल्म उसी शीर्षक की एक तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है। मूल फिल्म में नानी और श्रद्धा श्रीनाथ थे। जर्सी में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका निभाएंगे।
परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना का टीजर बुरी तरह हो रहा है ट्रोल, जानें क्या है वजह
- रेनू तिवारी
- मार्च 2, 2021 18:54
- Like
मोस्ट अवेटिड फिल्म साइना ( साइना नेहवाल की बायोपिक) का टीज़र रिलीज हो हया है। साथ ही परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना के पोस्टर का आज (2 मार्च) को अनावरण किया गया।
मोस्ट अवेटिड फिल्म साइना ( साइना नेहवाल की बायोपिक) का टीज़र रिलीज हो हया है। साथ ही परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना के पोस्टर का आज (2 मार्च) को अनावरण किया गया। साइना एक बायोपिक है जो बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल के जीवन पर आधारित है और फिल्म के पोस्टर और टीजर का लंबे समय से इंतजार हो रहा था अब फाइनली इन दोनों को रिलीज किया गया है।
इसे भी पढ़ें: आखिर क्यों इन दिनों ट्रेंड कर रही है आलिया भट्ठ? क्या शादी है वजह!
पोस्टर से नाराज लोग
फिल्म के पोस्टर से नेटिज़न्स काफी खुश नहीं दिख रहे हैं। उन्होंने साइना के पोस्टर में एक गंभीर गलती की ओर इशारा किया है। लोगों ने बताया कि बैडमिंटन शटल को कभी भी उस तरीके से नहीं उछाला जाता है। पोस्टर में दिखाया गया हाथ का इशारा एक टेनिस सर्व की तरह है। इस "बुनियादी गलती" को समझने में सक्षम नहीं होने के लिए निर्माताओं को सोशल मीडिया पर बड़े पैमाने पर ट्रोल किया जा रहा है।
रिलीज हुए फिल्म साइना के पहले पोस्टर में, हम परिणीति चोपड़ा के हाथ में बैडमिंटन शटल को लेते हुए देख सकते हैं। जैसे ही पोस्टर का अनावरण किया गया, मिश्रित प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। जबकि कुछ लोग साइना के पोस्टर और टीज़र से बहुत प्रभावित हुए और फिल्म देखने के लिए इंतजार कर रहे हैं। वहीं दूसरों ने एक स्पष्ट गलती की ओर इशारा किया और फिल्म के टीजर को काफी ज्यादा ट्रोल किया गया।
आखिर क्यों इन दिनों ट्रेंड कर रही है आलिया भट्ठ? क्या शादी है वजह!
- निधि अविनाश
- मार्च 2, 2021 18:20
- Like
इसके अलावा आलिया की चर्चा होने का विषय है उनकी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी है। संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर आलिया भट्ट-अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीज़र (24 फरवरी) जारी कर दिया गया है। फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभा रही है।
आलिया भट्ट बॉलिवुड की एक मशहूर अभिनेत्री और गायिका हैं। भट्ट परिवार में जन्मी, वह फिल्म निर्माता महेश भट्ट और अभिनेत्री सोनी राजदान की बेटी हैं। भट्ट खानदान में जन्म लेने के बाद भी आलिया भट्ट ने अपने अभिनय के लिए विदेशी तालिमें भी हासिल की है उसके बाद 1999 में थ्रिलर संघर्ष में एक बच्चे के रूप में अपने अभिनय की शुरुआत करने के बाद, आलिया भट्ट ने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से अपने करियर की शुरूआत की। इस फिल्म में आलिया भट्ट, वरूण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ नजर आई थी। फिल्म में आलिया भट्ट की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खुबसूरती के भी लोग कायल हो गए थे।फिल्म क्रिटिक्स ने फिल्म को पंसद नहीं किया लेकिन पब्लिक ने आलिया को स्टार बना दिया जिसके बाद वह लगातार हिट पर हिट देते चली गई। आलिया की सबसे सुपरहिट फिल्मों में 2 स्टेट्स ,हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया , बद्रीनाथ की दुल्हनिया , राजी, डियर जिंदगी जैसी फिल्में शामिल है।
इसे भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ ने खुद को दिया अपने जन्मदिन पर ये तोहफा, फैंस भी हुए खुश
अब आपको बताते है कि आलिया इस समय किन-किन वजहों से चर्चा में है, सबसे पहला सवाल है कि आलिया रणबीर से शादी कब करेंगी? बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी को लेकर इस समय गॉसिप गलियारों में काफी चर्चा है। कपल की शादी साल 2020 में होने वाली थी लेकिन रणबीर कपूर के पिता ऋषि कपूर के निधन की वजह से शादी टल गयी। शादी को लेकर कोई खबरें सामने नहीं आयी हैं। शादी पर पसरे सन्नाटे से कई तरह की अफवाह है फैली है। हर तरह की अफवाहों को शांत करते हुए हाल ही में रणबीर कपूर ने इंटरव्यू दिया है। एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से अपनी शादी के बारे में खुल कर बात की। अभिनेता ने खुलासा किया कि यदि "महामारी हमारे जीवन में नहीं आती" तो उनका विवाह हो जाता। उन्होंने कहा कि वह इसे टालना नहीं करना चाहते हैं, और बहुत जल्द शादी करना करना चाहते हैं।
इसे भी पढ़ें: जावेद अख्तर मानहानि मामला: कंगना रनौत के खिलाफ जमानती वारंट जारी
इसके अलावा आलिया की चर्चा होने का विषय है उनकी आने वाली फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी है। संजय लीला भंसाली के जन्मदिन पर आलिया भट्ट-अभिनीत फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी का टीज़र (24 फरवरी) जारी कर दिया गया है। फिल्म में आलिया गंगूबाई काठियावाड़ी की भूमिका निभा रही है। इससे पहले एक नए पोस्टर के साथ फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा भी की गई थी। फिल्म 30 जुलाई 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।टीजर में आलिया भट्ट को गंगूबाई काठियावाड़ी के रूप में पेश किया गया है। अभिनेत्री का गुजराती लहजा हाजिर हो रहा है और टीज़र को देखते हुए, यह निश्चित है कि आलिया ने फिल्म में एक बार फिर शानदार काम किया है। टीजर में उनके संवादों की झलक उसी का प्रमाण है। एक डायलॉग में आलिया कहती है कि "गंगूबाई चांद थी और चांद रहगी।" इसमें आलिया की आवाज काफी दमदार लग रही हैं।
उनके चर्चे में रहने का तीसरा विषय है आलिया भट्ट ने अपने प्रशंसकों को एक और बड़ी खबरों से चौंका दिया है। अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उन्होंने अपना प्रोडक्शन हाउस लॉन्च किया है, जिसे 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के नाम से जाना जाएगा। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी कंपनी का लोगो साझा किया और अपने नये प्रोडक्शन हाउस को लॉन्च किया। चमकीले पीले रंग का लोगो दो बिल्लियों के साथ आता है। लोगो में दो बिल्लियों के साथ लॉन्च किया गया है। आलिया बिल्लियों की बहुत शौकीन हैं और अक्सर अपने पालतू जानवरों की आकर्षक तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करती हैं और ऐसा लगता है कि उनका प्रोडक्शन हाउस भी उसी से प्रेरित है।
इसे भी पढ़ें: बड़ी डीटेल हुई लीक! एक विलेन रिटर्न में इस बार सीरियल किलर बनेंगी दिशा पटानी
आज हमने आपको बताया कि आलिया के सोशल मिडिय़ा पर ट्रेंड होने का क्या कराण है। इसके अलावा आलिया भट्ट आज से कुछ समय पहले भी ट्रेंड कर रही थी जिसका कारण फिल्म सड़क 2 थी। फिल्म सड़क 2 का ट्रेलर अब तक का सबसे ज्यादा ना पसंद किया जाने वाला ट्रेलर बना है। सड़क 2 बेहद फ्लॉप फिल्म सबित हुई थी। इसी वजह से आलिया भट्ट को काफी ज्यादा ट्रोल भी किया गया था। नेपोटिस्म को लेकर भी कई बार आलिया सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स का शिकार हो चुकी है।
टाइगर श्रॉफ ने खुद को दिया अपने जन्मदिन पर ये तोहफा, फैंस भी हुए खुश
- रेनू तिवारी
- मार्च 2, 2021 17:55
- Like
2 मार्च के दिन अपने 31 वें जन्मदिन पर बॉलावुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 की रिलीज़ की तारीख साझा की है। एक्शन स्टार ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया है।
2 मार्च के दिन अपने 31 वें जन्मदिन पर बॉलावुड एक्टर टाइगर श्रॉफ ने अपनी आने वाली फिल्म हीरोपंती 2 की रिलीज़ की तारीख साझा की है। एक्शन स्टार ने फिल्म का एक नया पोस्टर भी साझा किया है। टाइगर ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत 2014 की फिल्म हीरोपंती से की थी और अब अभिनेता इसके सीक्वल की रिलीज़ के लिए तैयार है।
इसे भी पढ़ें: DHAMAKA: शो की लाइन बोलते हुए चीखने लगे कार्तिक आर्यन, प्राइम टाइम शो छोड़ा!
टाइगर श्रॉफ ने की हीरोपंती 2 की रिलीज डेट की घोषणा
टाइगर ने पोस्टर को साझा किया और लिखा, "मेरा पहला प्यार वापस आ गया है - एक्शन, थ्रिलर, जैसे पहले कभी नहीं हुआ था! चलो इसे एक साथ सिनेमाघरों में 3 दिसंबर की तारीख को देखते हैं।
My first love is back ❤️ action, thrill, like never before! Lets celebrate this one together on the 3rd of december in cinemas 🥳❤️#SajidNadiadwala’s #Heropanti2@khan_ahmedasas @WardaNadiadwala @NGEMovies pic.twitter.com/g9JyMNzhiM
— Tiger Shroff (@iTIGERSHROFF) March 2, 2021फिल्म टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन की 2014 की हिट फिल्म हीरोपंती का सीक्वल है। टाइगर के साथ सीक्वल में तारा सुतारिया मुख्य भूमिका में होंगी। हीरोपंती 2 के फर्स्ट लुक पोस्टर्स का अनावरण फरवरी 2020 में किया गया था। ट्विटर पर फिल्म के एक पोस्टर और हॉलीवुड ब्लॉकबस्टर के जॉन विक चैप्टर 3 के पोस्टर के बीच समानताएं नोट करके ट्रोल भी किया गया था। हीरोपंती 2 का निर्देशन अहमद खान कर रहे हैं, जिन्होंने टाइगर श्रॉफ की आखिरी रिलीज़, बागी 3 का भी निर्देशन किया था।
लेटेस्ट अपडेट
लेटेस्ट वीडियो
सब्सक्राइब न्यूज़लेटर
This website uses cookie or similar technologies, to enhance your browsing experience and provide personalised recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.Accept