टी20 विश्व कप के मुख्य मैचों में गेंदबाजी कर सकता है हार्दिक पंड्या: रोहित शर्मा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 20, 2021

दुबई। भारतीय उपकप्तान रोहित शर्मा ने बुधवार को कहा कि टीम जब रविवार को यहां टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी तो उम्मीद है कि आलराउंडर हार्दिक पंड्या गेंदबाजी करने के लिये तैयार रहेंगे। आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में विराट कोहली को विश्राम दिये जाने के कारण टीम की अगुवाई कर रहे रोहित ने कहा कि मुख्य टूर्नामेंट के दौरान टीम को छठे गेंदबाज की जरूरत पड़ेगी। रोहित ने आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में टॉस के दौरान कहा, ‘‘हार्दिक अच्छी प्रगति कर रहा है लेकिन उसके गेंदबाजी करने में अभी कुछ समय लगेगा। उसने गेंदबाजी शुरू नहीं की है, लेकिन उसे टूर्नामेंट की शुरुआत तक गेंदबाजी करने के लिये तैयार होना चाहिए।’’

इसे भी पढ़ें: राजकुमार राव ने अपनी आने वाली फिल्म ‘हम दो हमारे दो’ को बताया बेहद खास

कोहली के अलावा तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को भी आस्ट्रेलिया के खिलाफ अभ्यास मैच में विश्राम दिया गया। रोहित ने कहा, हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि हमें छठा गेंदबाजी विकल्प मिले। बल्लेबाजी में भी हम कुछ विकल्प चाहते हैं। हम आज उन सभी चीजों को आजमाएंगे। हम भी पहले बल्लेबाजी करके बड़ा स्कोर बनाना चाहते थे।

प्रमुख खबरें

Dollar निर्भरता घटाने वाले mBridge प्रोजेक्ट से Saudi Central Bank बाहर निकला

Mahalakshmi Vrat पर खूबसूरत लुक के लिए ट्राई करें ये 4 Kada Payal Designs

Rahul Gandhi पर CM Yogi का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उठाए सवाल

Kerala University में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मचारी यूनियन ने किया विरोध