हार्दिक पंड्या ने फिफ्टी बनाकर किया कमाल, इन दिग्गजों के एलीट क्लब में हुए शामिल

By Kusum | Jun 23, 2024

 भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने बांग्लादेश के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़ा। ये कारनामा उन्होंने महज 27 गेंदों में किया और टीम को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई। उनकी इस पारी के दम पर भारत 20 ओवर में 196 रन का स्कोर बनाने में सफल रहा। इस दौरान पंड्या ने 3 छक्के और 4 चौके भी लगाए और एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। 

एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा

बांग्लादेश के खिलाफ इस मैच में हार्दिक पंड्या छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए और 27 गेंदों पर नाबाद 50 रन की पारी खेली। अब टी20 वर्ल्ड कप में छठे या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए हार्दिक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड एमएस धोनी के नाम दर्ज था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 45 रन की पारी खेली थी।

एलिट लिस्ट में शामिल हुए पंड्या

वहीं हार्दिक पंड्या ने नाबाद 50 रन की पारी खेली और टी20 वर्ल्ड कप में अब 300 से ज्यादा रन साथ ही 20 से ज्यादा विकेट लेने वाले दुनिया के छठे और भारत के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। टी20 वर्ल्ड कप में हार्दिक पंड्या से पहले ऐसा कमाल करने वाले शाकिब अल हसन, शाहीद अफरीदी, ड्वेन ब्रावो, शेन वॉटसन और मोहम्मद नबी कर चुके हैं। 

प्रमुख खबरें

Dog-Walk से Satya Niketan तक: MCD कमिश्नर Sanjeev Khirwar फिर विवादों में

Lucknow में UP Congress Chief Ajay Rai हिरासत में, Saharanpur Mosque Demolition को बताया भाजपा सरकार का दमन और अन्याय

West Bengal में 6 महीने में नाबालिगों के 60,000 प्रसव, Suvendu Adhikari ने दी कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

Bhaum Pradosh Vrat 2026: इस दिन है सितंबर का पहला भौम प्रदोष, Lord Shiva और Hanuman जी की बरसेगी विशेष कृपा