फिर मुसीबत में हार्दिक पांड्या! एयरपोर्ट पर ज़ब्त हुईं 5 करोड़ की दो घड़ियां, क्रिकेटर ने दी यह सफाई

By अंकित सिंह | Nov 16, 2021

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक नई मुसीबत में फंसते हुए दिखाई दे रहे हैं। टी 20 विश्व कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम से भी बाहर कर दिया गया है। खिलाड़ियों की दुबई से वापसी भी हो गई है। इसी कड़ी में भारतीय टीम के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या भी मुंबई एयरपोर्ट पहुंचे। खबरों के मुताबिक एयरपोर्ट पर हार्दिक पांड्या की कस्टम विभाग ने जांच की। इस दौरान क्रिकेटर के पास से 5 करोड़ रुपये की दो घड़ियां मिली हैं। इसके बाद से हार्दिक पांड्या को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें कही जाने लगी। इस मामले को लेकर जब हार्दिक पांड्या से सवाल किया गया तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। बताया जा रहा है कि हार्दिक पांड्या के पास इन घड़ियो का बिल भी नहीं था। इससे भी सवाल उठ रहे हैं। खबर के मुताबिक कस्टम विभाग ने हार्दिक की दोनों घड़ियों को जब्त कर लिया है। इस मामले को लेकर विभाग ने अपने स्तर पर जांच भी शुरू कर दी है। 

इसे भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या और BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला पर लगा रेप का आरोप, दाऊद की करीबी ने की शिकायत

पांड्या की सफाई

मामला बढ़ता देख खुद क्रिकेटर हार्दिक पांड्या ने इस पर सफाई दी है। हार्दिक पांड्या की ओर से एक प्रेस विज्ञप्ति जारी किया गया। विज्ञप्ति में पांड्या की ओर से कहा गया है कि सोशल मीडिया पर गलत धारणाएं फैलाई जा रही है। मैं स्वेच्छा से मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग में मेरे द्वारा लाए गए सामानों की घोषणा करने और अपेक्षित सीमा शुल्क का भुगतान करने के लिए गया। पंड्या ने कहा कि घड़ी की कीमत लगभग ₹1.5 करोड़ है, न कि 5 करोड़ और सभी खरीद दस्तावेज सीमा शुल्क विभाग को जमा किए गए थे।

प्रमुख खबरें

Avengers Doomsday Final Trailer में दिखा मल्टीवर्स का धमाका, डॉक्टर डूम से भिड़ते नजर आए कैप्टन अमेरिका और एक्स-मेन

Pro Wrestling League का छठा सत्र 3 जनवरी से KD जाधव स्टेडियम में, 30 नवंबर को नीलामी

Delhi Riots मामले में Sharjeel Imam और Umar Khalid की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

राजीव गांधी की हत्या के लिए तैयार किया गया था माहौल, SPG सुरक्षा हटाने पर बोले Rahul Gandhi