हार्दिक पटेल ने दंगा मामले में दोषसिद्धि पर रोक के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

अहमदाबाद। गुजरात में दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर, कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने उच्च न्यायालय से अनुरोध किया है कि 2015 के विसनगर दंगा मामले में उनकी दोषसिद्धि के खिलाफ याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए। हार्दिक पटेल के वकील ने सोमवार को न्यायमूर्ति बीएन करिया की अदालत से मामले में तत्काल सुनवाई का अनुरोध किया।

इसे भी पढ़ें: तेजी से बदल रहे हैं ओमिक्रॉन के लक्षण, अगर पैर और कंधे में होता है दर्द महसूस तो तुरंत कराएं जांच

जन प्रतिनिधित्व कानून और उच्चतम न्यायालय के एक फैसले के अनुसार, दो साल या उससे अधिक की जेल की सजा का सामना करने वाला व्यक्ति तब तक चुनाव नहीं लड़ सकता जब तक कि उसकी दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगा दी जाती। पटेल ने अपनी दोषसिद्धि को चुनौती देते हुए 2018 में गुजरात उच्च न्यायालय का रुख किया था और इस पर रोक लगाने का अनुरोध किया था। अदालत ने 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले उस याचिका को खारिज कर दिया था। पटेल बाद में कांग्रेस में शामिल हो गए थे और उन्हें पार्टी की राज्य इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था।

प्रमुख खबरें

IMD का बड़ा अनुमान: August में सामान्य से कम रहेगी बारिश, Al-Nino का प्रभाव

Russia-Ukraine War में China की चुपचाप मदद, US Weapon Stock खत्म होने से बढ़ी Xi Jinping की ताकत

Khargone में तेज बहाव में बाइक सवार दो युवक बहे, SDRF चला रही सर्च अभियान

Xinjiang Victims Database का बड़ा खुलासा, China के Detention Campaign से 1.4 लाख Uyghur Kids हुए अलग