हार्दिक पटेल भाजपा में शामिल, कहा- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में ‘सिपाही’ की तरह काम करूंगा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jun 02, 2022

गांधीनगर। पाटीदार नेता हार्दिक पटेल बृहस्पतिवार को गुजरात में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने दो सप्ताह पहले कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। पटेल ने यह निर्णय ऐसे समय लिया है जब कुछ महीनों में ही 182 सदस्यीय गुजरात विधानसभा का चुनाव होने वाला है। भाजपा में शामिल होने के बाद पटेल ने कहा कि उन्होंने चुनाव में टिकट प्राप्त करने के इरादे से भाजपा का दामन नहीं थामा है और वह पार्टी के एक “आम कार्यकर्ता” और “सिपाही” के तौर पर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्होंने कांग्रेस से इस्तीफा इसलिए दिया क्योंकि वह “लोगों की भावनाओं का आदर नहीं करती और करोड़ों हिन्दुओं से संबंधित धार्मिक मुद्दों से दूरी बनाकर रखती है।”

इसे भी पढ़ें: सिसोदिया को फंसाने के लिए तीन साल पुराने मामले को उठाने की साजिश : आप

वह पार्टी करोड़ों हिन्दुओं से संबंधित धार्मिक मुद्दों से दूरी बनाकर रखती है। यही कारण है कि मैंने कांग्रेस को छोड़ दिया। मैं अन्य दलों के नेताओं से भी आग्रह करता हूं कि वे भाजपा में शामिल हों और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।” पाटीदार कोटा आंदोलन के पूर्व प्रमुख ने दावा किया कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए घर वापसी जैसा है क्योंकि उनके पिता भरतभाई पटेल गुजरात की पूर्व मुख्यमंत्री आनंदीबेन पटेल के लिए काम करते थे जब उन्होंने 1990 के दशक में मंडल सीट से विधानसभा चुनाव लड़ा था। यह पूछे जाने पर कि क्या वह भाजपा में इसलिए शामिल हुए हैं कि खुद को राजद्रोह के दो मामलों से बचा सकें और अपने आप को “देशद्रोही” की बजाय “देशभक्त” साबित कर सकें, हार्दिक ने कहा कि वह हमेशा से देशभक्त थे और अदालत के आदेश का सम्मान करेंगे।

प्रमुख खबरें

राहुल गांधी से हाथापाई और हिरासत पर बोले शशि थरूर, सरकार का रवैया शर्मनाक, दूर होकर भी दिल दिल्ली में है

साइबेरिया में संदिग्ध Plague पर Donald Trump करेंगे Vladimir Putin से बात

India-Ghana Relations | विदेश मंत्री जयशंकर का घाना दौरा! भारत-अफ्रीका संबंधों को मिली नई ताकत, कृषि और विज्ञान क्षेत्र में बड़े समझौते

Black Sea में बुल्गारिया तट के पास ड्रोन हमले में डूबा वाणिज्यिक पोत