हार्दिक पटेल इस तारीख को थामेंगे कमल, गांधीनगर के कार्यलय में होगा मेगा इवेंट

By अभिनय आकाश | May 31, 2022

कांग्रेस के पूर्व नेता हार्दिक पटेल दो जून को गुजरात पार्टी के अध्यक्ष सी आर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे। पाटीदार आरक्षण आंदोलन के नेता पटेल के हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद, ऐसी अटकलें थीं कि वह सत्तारूढ़ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उन्होंने कांग्रेस नेतृत्व की कड़ी आलोचना करते हुए भाजपा की निर्णय लेने की क्षमता और कार्यशैली की प्रशंसा की थी। बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता यज्ञेश दवे ने कहा कि इस बात की पुष्टि हो गई है कि हार्दिक पटेल दो जून को प्रदेश अध्यक्ष सी आर पाटिल की मौजूदगी में भाजपा में शामिल होंगे।

इसे भी पढ़ें: 'सिद्धू मूसेवाला की हत्या की हो CBI या NIA जांच', शक्तिसिंह गोहिल ने पूछा- किस आधार पर हटाई गई सुरक्षा ?

हार्दिक पटेल चाहते थे कि उनके भाजपा में शामिल होने पर कुछ शीर्ष केंद्रीय नेता मौजूद रहें। हालांकि अभी इसे फाइनल नहीं किया गया है। बीजेपी के सूत्रों ने बताया कि यह गुजरात बीजेपी के गांधीनगर स्थित मुख्यालय कमलम में एक मेगा इवेंट होगा। यह देखना अहम होगा कि हार्दिक पटेल के पार्टी में शामिल होने के बाद बीजेपी उन्हें क्या पद देती है। भाजपा के सूत्रों ने यह भी कहा कि हार्दिक पटेल के शामिल होने के बाद आगामी गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव लड़ सकते हैं। 

प्रमुख खबरें

8 October को रखा जाएगा अश्विन प्रदोष व्रत, जानिए त्रयोदशी तिथि और Pradosh Puja का समय

BJP के सेवा ज्योति कार्यक्रम के चलते Delhi में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी

PM Narendra Modi 25 Years In Governance | शासन के 25 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने दिया हम यह करेंगे का नया नारा, 2047 तक विकसित भारत के बताए 3 बड़े लक्ष्य!

UN में OIC पर बरसा भारत, Biplab Deb बोले पीड़ित और दोषी में फर्क समझे संगठन