Hardoi में मक्खियों से परेशान प्रदर्शनकारी ग्रामीणों पर 4 FIR दर्ज, 24 नामजद

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 08, 2026

हरदोई (उप्र), सात अगस्त हरदोई जिले के अतरौली थाना क्षेत्र के पिपरी नारायणपुर स्थित अंडा फैक्टरी से उत्पन्न मक्खियों की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रहे लोगों के खिलाफ फैक्टरी के मुंशी और दो पुलिस उप निरीक्षकों ने 24 नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करवाई हैं। अतरौली क्षेत्र के पिपरी नारायणपुर स्थित अंडा फैक्टरी की वजह से मक्खियों से परेशान ग्रामीणों ने करीब 12 दिन पहले अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। इस मामले में फैक्टरी के मुंशी राघवेंद्र सिंह ने शिकायत में आरोप लगाया कि तीन अगस्त को एक अज्ञात व्यक्ति फैक्टरी परिसर में घुस आया और गाली-गलौज करते हुए गोली मारने की धमकी दी।

फैक्टरी मालिक प्रीतिंदर वालिया ने भी थाने में तहरीर देकर सात लोगों पर प्रति माह धन उगाही करने, फैक्टरी में तोड़फोड़ कराने की धमकी देने और रंगदारी वसूलने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। हन्नीखेड़ा चौराहे पर मक्खियों की समस्या के विरोध में अनिश्चितकालीन धरने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता अंशु अवस्थी शामिल हुए और उन्होंने सरकार से मामले में कार्रवाई की मांग की।

प्रमुख खबरें

JPSC-JSSC विवाद पर छात्रों का अल्टीमेटम, मांगें नहीं मानीं तो 10 अगस्त को करेंगे विधानसभा घेराव

Gen-Z से कुछ सीखिए: Yashasvi Jaiswal संग Relationship की खबरों पर भड़कीं Mrunal Thakur, दिया करारा जवाब

NEET विवाद के बाद इस्तीफा देने वाले Dharmendra Pradhan बोले, मेरे लिए मंत्री पद युवाओं से बड़ा नहीं

Maharashtra में 11 अगस्त से Milk Price ₹2 प्रति लीटर बढ़ा, डेयरी उत्पाद भी होंगे महंगे