Maharashtra में 11 अगस्त से Milk Price ₹2 प्रति लीटर बढ़ा, डेयरी उत्पाद भी होंगे महंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 09, 2026

पुणे, नौ अगस्त महाराष्ट्र में मंगलवार से गाय और भैंस के दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी होगी। प्रमुख सहकारी और निजी डेयरियों के प्रतिनिधियों ने दूध के दाम बढ़ाने पर सहमति जताई है। कीमत वृद्धि 11 अगस्त से लागू होगी।

यह निर्णय शुक्रवार को मिल्क प्रोड्यूसर्स एंड प्रोसेसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की बैठक में लिया गया। बैठक की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष गोपालराव म्हास्के ने की। एसोसिएशन के अनुसार, डीजल की कीमत में 10 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई है, जबकि पैकेजिंग खर्च में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है।

इसके अलावा दूध की खरीद कीमत भी बढ़ गई है और आने वाले समय में इसमें और वृद्धि की संभावना है। बढ़ती लागत को देखते हुए एसोसिएशन ने दूध की बिक्री कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करने का फैसला किया है। इसके साथ ही डेयरी उत्पादों की कीमतों में भी 10 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जा सकती है।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi Columbia University Speech | विदेश जाकर देश का अपमान करना राहुल गांधी की आदत, आर्थिक आपदा वाले बयान पर बीजेपी ने किया तीखा पटलवार

Odisha के महिला SHG को बड़ी मदद, सरकार ने जारी किए 329 करोड़ रुपये

Delhi Cabinet का फैसला: Transgender समुदाय को PM-JAY में मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज

सोनिया गांधी की किताब पर राजस्थान के मंत्री Madan Dilawar का हमला, लगाया गंभीर आरोप