Haribhau Bagde का आह्वान: जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा का नामांकन बढ़ाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 31, 2026

राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा में नामांकन बढ़ाने के लिए व्यापक प्रयास का आह्वान करते हुए शुक्रवार को कहा कि शिक्षा जितनी गुणवत्तापूर्ण और समयानुकूल होगी, उतनी ही वह जीवन के लिए उपयोगी और सार्थक सिद्ध होगी। राज्यपाल बांसवाड़ा स्थित गोविन्द गुरु जनजातीय विश्वविद्यालय में नवनिर्मित शैक्षणिक भवन, कुलपति आवास और स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का ऑनलाइन माध्यम से अनावरण कर रहे थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि शिक्षा जितनी गुणवत्तापूर्ण और समयानुकूल होगी, उतनी ही वह जीवन के लिए उपयोगी और सार्थक सिद्ध होगी।

राज्यपाल ने नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत राजस्थान को नशामुक्त बनाने के लिए स्थानीय समुदाय के साथ सतत संवाद और जनजागरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज जल, जंगल और जमीन का वास्तविक संरक्षक है, ऐसे में इस दृष्टि से विश्वविद्यालय को जनजातीय समुदाय की जल संरक्षण और प्रकृति संरक्षण संबंधी पारंपरिक ज्ञान-परंपराओं पर अधिकाधिक शोध और अनुसंधान करना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति का उल्लेख करते हुए बागडे ने कहा कि इसमें ‘लोकल से ग्लोबल’ और ‘आत्मनिर्भर भारत’ की अवधारणा के अंतर्गत स्थानीय संसाधनों पर आधारित तकनीकों के आधुनिकीकरण पर विशेष बल दिया गया है।

उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे ऐसी शिक्षा का प्रसार करें, जिससे विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचान सकें और आत्मनिर्भर बनने का सामर्थ्य विकसित कर सकें। कार्यक्रम में राजस्थान विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी भी ऑनलाइन माध्यम से शामिल हुए।

प्रमुख खबरें

24 साल बाद Africa में World Cup की शानदार वापसी, Jay Shah ने बताया अहम पड़ाव

5 अगस्त को क्या बड़ा होने वाला है? डोभाल की एंट्री, गेम सेट, 40 मिनट में कैसे पलट दिया पूरा गेम

Kiren Rijiju ने विपक्ष को कटघरे में खड़ा किया: चर्चा का मौका गंवाकर अब आरोप न लगाएं

Hariyali Teej और Raksha Bandhan पर दिखें सबसे जुदा, ट्राई करें ये Latest Blouse Designs की Trending List