दिव्य, भव्य और सुरक्षित होगा हरिद्वार कुंभ, मुख्यमंत्री रावत बोले- हर अपेक्षा पर खरा उतरेगी हमारी सरकार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 24, 2021

देहरादून। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में आयोजित होने वाला कुम्भ मेला पूरी तरह ’बेदाग’ होगा और देश एवं दुनिया से यहां आने वाले श्रद्धालुओं की हर अपेक्षा पर हमारी सरकार पूरी तरह खरा उतरेगी। हरिद्वार में कुंभ मेला क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण करने के के बाद मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में बताया कि कुंभ मेला क्षेत्र में कुल 86 निर्माण कार्य स्वीकृत थे जिनमें से दो बाद में निरस्त किये गए थे। उन्होंने बताया कि शेष 84 में से अधिकतर काम पूरा हो गया है और सभी कार्य बढ़िया एवं व्यवस्थित तरीके से किए गए हैं। 

इसे भी पढ़ें: उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार कुंभ के लिए 300 करोड़ रुपए के प्रस्तावों को दी मंजूरी 

रावत ने इसके अलावा अपूर्ण कार्यों को समय पर पूरा करने का अधिकारियों को निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों से काम को पूरा करने में आ रही दिक्कतों तथा उनके पूरा होने के समय को लेकर भी जानकारी ली। प्रदेश के मुख्य सचिव ओमप्रकाश व अन्य अधिकारियों के साथ सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंवने के दौरान मुख्यमंत्री ने रास्ते में लालतप्पड़ फ्लाई ओवर का भी निरीक्षण किया।

प्रमुख खबरें

Delhi Police ने 2021 के मर्डर केस में भगोड़ा हरीश उर्फ पिलुआ पकड़ा

न्यूयॉर्क में ICE अधिकारियों की कार्रवाई, कार से टक्कर मारने वाले व्यक्ति पर चलाई गोली

Lilavati Hospital Trust वित्तीय धोखाधड़ी मामला: Mumbai Sessions Court ने FIR के आदेश को सही ठहराया

Ranchi T20: Shai Hope के नाबाद शतक से जीता West Indies, सीरीज 1-1 से बराबर