Hariprasad Chaurasia Birthday: बांसुरी के जादूगर कहे जाते हैं हरिप्रसाद चौरसिया, आज मना रहे 87वां जन्मदिन

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 01, 2025

बांसुरी के जादूगर कहे जाने वाले भारतीय शास्त्रीय बांसुरी वादक हरिप्रसाद चौरसिया 01 जुलाई को अपना 87वां जन्मदिन मना रहे हैं। हरिप्रसाद चौरसिया ने अपनी जिंदगी में कला के दम पर प्रसिद्धि हासिल की है। उनको अपनी कला के लिए पद्म विभूषण और पद्म भूषण समेत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर बांसुरी के जादूगर हरिप्रसाद चौरसिया के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

संगीत शिक्षा

हरिप्रसाद चौरसिया को राजाराम और बनारस के मशहूर बांसुरी वादक भोलानाथ प्रसन्ना ने उनको संगीत की शिक्षा दी। उन्होंने न सिर्फ शास्त्रीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। बल्कि 'शिव-हरि' जोड़ी के साथ 'लम्हे' 'चांदनी', और 'सिलसिला' में भी मधुर संगीत दिया। हरिप्रसाद की बांसुरी की धुन आज भी लोगों के दिलों को छूती है। 

बांसुरी को दी नई पहचान

उन्होंने हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत में बांसुरी को नया मुकाम दिया। इसके अलावा उन्होंने आकाशवाणी में काम किया और साल 1968 में बीटल्स के साथ 'द इनर लाइट' जैसे अंतरराष्ट्रीय प्रोजेक्ट में हिस्सा लिया। 

पुरस्कार और सम्मान

साल 1992 में हरिप्रसाद चौरसिया को पद्म भूषण और साल 2000 में पद्म विभूषण जैसे सम्मान मिले। साल 2021-22 में उनको गानसम्रादनी लता मंगेशकर पुरस्कार भी मिला। पंडित हरिप्रसाद चौरसिया एक महान कलाकार हैं।

प्रमुख खबरें

Flatmate के साथ सुकून से रहना है तो पहले ही दिन तय कर लें ये जरूरी नियम

Festive Season में मेहमानों के लिए झटपट बनाएं 3 टेस्टी Mushroom Snacks

Election Commission के मुद्दों पर 30 सितंबर को दिल्ली में बैठक करेगा INDIA गठबंधन

Anahat Singh और Abhay Singh एशियाई खेलों के फाइनल में, Olympic 2028 कोटा से एक कदम दूर