हरीश रावत की सरकार में घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार, स्टिंग आपरेशन थे: अमित शाह

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 29, 2022

देहरादून। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड की पूर्ववर्ती हरीश रावत सरकार को ‘‘घपलों, घोटालों, भ्रष्टाचार और स्टिंग आपरेशन’’ की सरकार बताते हुए शुक्रवार को कहा कि राज्य की भाजपा सरकार के पांच साल के कार्यकाल में विपक्ष भी उस पर भ्रष्टाचार का एक आरोप नहीं लगा पाया। प्रदेश में 14 फरवरी को होने वाले मतदान से पहले रूद्रप्रयाग में भाजपा जिला कार्यालय में रूद्रप्रयाग, श्रीनगर, कर्णप्रयाग, बदरीनाथ, केदारनाथ और थराली विधानसभा क्षेत्रों से डिजिटल तरीके से जुडे भूतपूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए शाह ने कहा, ‘‘आपने कांग्रेस की सरकार देखी, (हरीश) रावत जी की सरकार देखी, कितने घपले, घोटाले, भ्रष्टाचार और स्टिंग ऑपरेशन थे।

इसे भी पढ़ें: भाजपा को झटका, पूर्व विधायक ओम गोपाल रावत कांग्रेस में हुए शामिल

शाह ने उत्तराखंड के सपूत दिवंगत जनरल बिपिन रावत को याद करते हुए कहा कि सेना प्रमुख और देश के पहले रक्षा प्रमुख अध्यक्ष (सीडीएस) के रूप में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने सैन्य बलों के आधुनिकीकरण के लिए एक कार्ययोजना बनाई थी जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लागू कर रहे हैं। गृह मंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार में 2013-14 में देश का रक्षा बजट दो लाख करोड़ रुपये था ​जो केंद्र की मोदी सरकार के समय में 2020-21 में बढ़कर चार लाख 78 हजार रुपये हो गया है। उन्होंने राज्य की जनता से युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में अगले पांच साल तक एक अच्छी और गति से काम करने वाली पारदर्शी सरकार देने का वादा भी किया। इससे पहले, शाह ने रूद्रप्रयाग में जनसंपर्क करके लोगों से भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान का अनुरोध किया। उन्होंने रूद्रप्रयाग बाजार में घूम-घूमकर दुकानदारों तथा लोगों के बीच केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों बताने वाले पर्चे भी बांटे। जनसंपर्क और चुनावी बैठकें करने से पहले शाह ने स्थानीय रूद्रनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना भी की।

प्रमुख खबरें

आखिर कैसे हुआ Mumbai का BMW Accident? रफ्तार और नशे की जांच में जुटी पुलिस

गुजरात के Wadia गांव में बच्चियों को देह व्यापार से बचाने के लिए कम उम्र में सगाई की प्रथा

Ganesh Utsav में मूर्ति न होने पर सुपारी की स्थापना क्यों, बप्पा से जुड़ा है यह विधान

Asian Games में Elavenil Valarivan का कमाल, भारत को निशानेबाजी में मिले 2 रजत पदक