कांग्रेस ने पंजाब पार्टी प्रभारी पद से हरीश रावत को किया मुक्त, जानिए किसे मिला प्रभार

By अनुराग गुप्ता | Oct 22, 2021

नयी दिल्ली। कांग्रेस ने पार्टी के वरिष्ठ नेता हरीश रावत को पंजाब प्रभारी की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया है। दरअसल, हरीश रावत ने खुद पार्टी आलाकमान से ऐसा करने का आग्रह किया था। जिसके बाद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने हरीश रावत को हटाकर पंजाब कांग्रेस प्रभारी की जिम्मेदारी हरीश चौधरी को सौंप दी है।

इसे भी पढ़ें: कैप्टन अमरिंदर का हरीश रावत पर पलटवार, बोले- सेक्युलरिज्म पर बात न करें, 14 साल BJP में रहकर सिद्धू कांग्रेस में आया

 

इसे भी पढ़ें: पूर्व CM ने अपने भीतर के 'सेक्युलर अमरिंदर' को मार दिया, हरीश रावत बोले- ...कैप्टन को जाना चाहिए 

रावत ने फेसबुक पर लिखा था पोस्टवहीं हरीश रावत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर लिखा था कि मैं आज एक बड़ी ऊहापोह से उबर पाया हूं। एक तरफ जन्मभूमि के लिए मेरा कर्तव्य है और दूसरी तरफ कर्मभूमि पंजाब के लिए मेरी सेवाएं है। स्थितियां जटिल होती जा रही हैं, क्योंकि ज्यों-जयों चुनाव नजदीक आएंगे, दोनों जगह व्यक्ति को पूर्ण समय देना पड़ेगा।