हरीश रावत ने कहा- उत्तराखंड में बनने जा रही है कांग्रेस की सरकार, 48 सीटें मिलने की जताई उमीद

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 15, 2022

नयी दिल्ली, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उत्तराखंड में अपनी पार्टी की जीत की उम्मीद जताते हुए मंगलवार को दावा किया कि राज्य की जनता ने परिवर्तन के लिए वोट दिया है और कांग्रेस को करीब 48 सीटें मिलेंगी। उन्होंने  बातचीत में यह भी कहा कि इस विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होने पर मुख्यमंत्री का फैसला पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी करेंगी और उनका निर्णय सबको स्वीकार्य होगा। उत्तराखंड विधानसभा की सभी 70 सीटों के लिए सोमवार को मतदान हुआ। मतगणना 10 मार्च को होगी। पूर्व मुख्यमंत्री रावत ने कहा, मतदान के बाद मैं यह कह सकता हूं कि कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है।

उन्होंने कहा, हमें आशा है कि उत्तराखंड की जनता ने इस बात को ध्यान में रखा है कि 2016 वाली स्थिति पैदा नहीं हो। यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस की जीत के बाद वह मुख्यमंत्री बनेंगे, रावत ने जोर देकर कहा, यह निर्णय सोनिया गांधी के हाथ में है। हमने इस बात को स्पष्ट किया है जो भी कांग्रेस अध्यक्ष का फैसला होगा, वह सबको स्वीकार्य होगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि अगर उनकी पार्टी की सरकार बनती है तो सबसे पहले, घोषणापत्र में किए गए वादों को पूरा करने और अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए काम आरंभ होगा। उन्होंने कहा, सरकार बनते ही हम अर्थव्यवस्था को सुधारने और संसाधन जुटाने के लिए काम करेंगे। हम जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए वादों पर अमल करेंगे।

प्रमुख खबरें

UP में Rajya Sabha की 10 सीटों पर नामांकन शुरू, पहले दिन नहीं भरा गया कोई पर्चा

वैश्विक संघर्षों से खाद्य और उर्वरक संकट की आशंका, EAM S Jaishankar ने चेताया

Palghar Court ने अस्पताल तोड़फोड़ मामले में Shiv Sena MLA के बेटे समेत छह की जमानत खारिज की

Begusarai में जीविका कार्यकर्ता से दुष्कर्म, SIT गठित कर पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा