सुनील जाखड़ के आरोपों पर हरीश रावत बोले- कांग्रेस ने उन्हें कभी नहीं किया नजरअंदाज

By अंकित सिंह | May 14, 2022

एक ओर जहां कांग्रेस से उदयपुर में चिंतन शिविर कर रही है तो वहीं उसके लिए चिंताएं लगातार बढ़ती जा रही है। आज ही पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इसके साथ ही पार्टी पर कई बड़े आरोपी लगा दी है। सुनील जाखड़ ने पंजाब कांग्रेस के पूर्व प्रभारी हरीश रावत पर भी कई बड़े आरोप लगाए थे। इसी को लेकर अब हरीश रावत का भी बयान सामने आ गया है। हरीश रावत ने कहा कि थैंक्यू सुनील, आपने जो कुछ कहा उस पर मैं इतना ही कहूंगा कि कांग्रेस का साधारण कार्यकर्ता भी पार्टी छोड़कर जाता है तो तकलीफ होती है। कांग्रेस से तीन पीढ़ियों और करीब 50 साल पुराने रिश्ते को तोड़ने की घोषणा जाखड़ ने फेसबुक के जरिए संबोधन में की तथा देश की सबसे पुरानी पार्टी को ‘‘गुड लक और गुडबाय कांग्रेस’’ कहते हुए अपनी शुभकामनाएं भी दीं। 

इसे भी पढ़ें: कांग्रेस उदयपुर में कर रही चिंतन शिविर और पंजाब में लगा झटका, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा- गुडबाय

आपको बता दें कि कांग्रेस की पंजाब इकाई के पूर्व प्रमुख जाखड़ 11 अप्रैल को मिले ‘कारण बताओ’ नोटिस को लेकर पार्टी से नाराज थे। उन्होंने कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति को नोटिस का जवाब नहीं दिया था। उल्लेखनीय है कि जाखड़ से पहले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार और आर पी एन सिंह ने हाल के दिनों में कांग्रेस का दामन छोड़ा है। जाखड़ ने अपने फेसबुक पेज पर ‘‘दिल की बात’’ में कहा कि उदयपुर में हो रहा पार्टी का ‘चिंतन शिविर’ महज औपचारिकता है। उनके मुताबिक, इसका नाम ‘‘चिंता शिविर’’ होना चाहिए था, न कि ‘‘चिंतन शिविर’’ क्योंकि पार्टी को इस बैठक में अपने भविष्य की चिंता करनी थी।

प्रमुख खबरें

Microsoft निलंबन पर भड़कीं Pramila Jayapal, बोलीं कानूनी प्रवासन व्यवस्था को बर्बाद कर रहा ट्रंप प्रशासन

Nana Patekar की मौत दिल का दौरा या कुछ और? पोस्टमार्टम रिपोर्ट देखने के बाद गोवा पुलिस ने किया अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज!

West Bengal के Nandigram और Rejinagar उपचुनाव के लिए मतों की गिनती शुरू

H-1B दुरुपयोग पर अमेरिकी कार्रवाई! Microsoft, Infosys और TCS PERM प्रोग्राम से निलंबित, 30 लाख नौकरियों का दिया हवाला