एक बार फिर राज्यसभा के उपसभापति चुने गए हरिवंश, PM मोदी ने नए कार्यकाल के लिए दीं शुभकामनाएं

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Sep 14, 2020

नयी दिल्ली। सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार और जद (यू) के वरिष्ठ नेता हरिवंश सोमवार को दोबारा राज्यसभा के उपसभापति चुने गए। संसद के मानसून सत्र के पहले दिन उच्च सदन की कार्रवाई के दौरान भाजपा सदस्य जे पी नड्डा ने उपसभापति पद के लिए हरिवंश के नाम का प्रस्ताव रखा और उनकी ही पार्टी के थावरचंद गहलोत ने उनके प्रस्ताव का समर्थन किया। सदन में ध्वनिमत से हरिवंश को उपसभापति चुन लिया गया। उनके सभापति चुने जाने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सदन में विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद, राजद के मनोज झा और विभिन्न दलों के नेताओं ने हरिवंश को बधाई दी और नए कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। 

इसे भी पढ़ें: कोरोना की चपेट में आए करीब 30 सांसद, मानसून सत्र में शामिल होने के लिए कराया था टेस्ट: सूत्र 

प्रधानमंत्री मोदी सहित अधिकतर नेताओं ने सदन चलाने की उनकी शैली की सराहना की। विपक्ष ने राजद नेता मनोज झा को उपसभापति पद के लिए अपना संयुक्त उम्मीदवार बनाया था। सत्तारूढ़ सदस्यों और विपक्ष के प्रस्तावों के बाद सभापति एम वेंकैया नायडू ने ध्वनिमत के आधार पर हरिवंश को निर्वाचित करने की घोषणा की। उच्च सदन में हरिवंश अपने पिछले कार्यकाल में उपसभापति थे। वह एक बार फिर बिहार से उच्च सदन के लिए चुने गए हैं।

प्रमुख खबरें

नशा मुक्त भारत के लिए PM Modi ने समाज से मांगा सहयोग, बोले- युवा भटकने से बिखर जाते हैं परिवार के सपने

NSEL ने 1,950 करोड़ रुपये का OTS भुगतान जारी किया, 14 साल पुराना संकट सुलझा

Rajgir में पहली बार होगा FIH Pro League, Germany और Argentina से भिड़ेगी Indian Team

Maharashtra CEO ने खारिज की रिपोर्ट, 2024 विधानसभा चुनाव में वोटिंग आंकड़ों पर दिया स्पष्टीकरण