corona virus के कारण हरियाणा ने लॉकडाउन 19 जुलाई तक बढ़ाया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jul 12, 2021

चंडीगढ़।  हरियाणा सरकार ने कोविड-19 से निपटने के लिए राज्य में जारी लॉकडाउन की अवधि को 19 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया है। हालांकि सरकार ने छात्रों सहित अन्य लोगों के लिए कुछ छूट की घोषणा की है। आपदा प्रबंधन कानून, 2005 के तहत प्रदत शक्तियों के आधार पर मुख्य सचिव विजय वर्धन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ‘‘महामारी अलर्ट- सुरक्षित हरियाणा’ को और एक सप्ताह के लिए आगे बढ़ाया जाता है।

इसे भी पढ़ें: जोकोविच ने विंबलडन जीतकर फेडरर-नडाल के ग्रैंडस्लैम खिताब का रिकार्ड बराबर किया

आदेश के अनुसार, विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को अनुमति दी गई है कि वे शंका समाधान, प्रयोगशालाओं में प्रायोगिक कक्षाओं, प्रायोगिक परीक्षाओं, ऑफलाइन परीक्षाओं आदि के लिए छात्रों को बुला सकते हैं लेकिन उन्हें कोविड-19 प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन करना होगा। आदेश के अनुसार सिर्फ परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए ही विश्वविद्यालय के छात्रावास खोले जाएंगे।

प्रमुख खबरें

UP में नशा तस्करों पर कसा शिकंजा, 69 मामलों में 78.50 करोड़ की संपत्ति जब्त

Jamshedpur में सड़क हादसे में मंत्री Deepika Pandey Singh की बेटी समेत 4 की मौत

Asian Games 2026: 25 सितंबर को ट्रैक, कोर्ट और रिंग में उतरेगा भारत, देखें पूरा शेड्यूल

Bihar Govt ने बोर्ड व आयोगों के अध्यक्षों का वेतन बढ़ाकर 65000 रुपये किया